BAN vs ZIM: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया. 28 जून से 30 जून के बीच खेले गए इस मुकाबले को जिम्बाब्वे ने एक पारी और 85 रनों से अपने नाम कर लिया. बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घर पर टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी. लेकिन अब जिम्बाब्वे ने बांग्ला टाइगर्स के साथ बड़ा खेला कर दिया. इस मैच में तैजुल इस्लाम ने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया और खास लिस्ट में जगह बना ली.
तैजुल इस्लाम का बड़ा कारनामा
बांग्लादेशी खिलाड़ी तैजुल इस्लाम अब टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ चुके हैं. स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर में 18 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं. लेकिन अब इस्लाम 19 बार 5 विकेट हॉल लेने के बाद उनसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने शाकिब अल हसन की भी बराबरी कर ली है, जिन्होंने 19 बार टेस्ट में 5 विकेट हॉल लिए हैं. बांग्लादेश के इस फिरकी गेंदबाज ने 107 पारियों में ये कमाल किया, जबकि स्टार्क ने 202 पारियों में ऐसा किया था.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में पहले नंबर पर श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी रंगना हेराथ हैं. उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 34 बार ऐसा किया है, जबकि दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम हैं. उन्होंने 25 बार 5 विकेट हॉल टेस्ट क्रिकेट में लिए हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी 20 बार 5 विकेट हॉल लेकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. इसके बाद तैजुल और शाकिब 19-19 बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं. दोनों एक साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं. पांचवें नंबर पर मिचेल स्टार्क 18 और उनके बाद इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड 17 विकेट के साथ इस सूची में बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: AUS W vs WI W: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, 8 विकेट से जीता मुकाबला
ऐसा था मैच का हाल
बांग्लादेश ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 47.2 ओवर में 140 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 410 रन बनाए थे, वहीं, अपनी दूसरी पारी में बांग्लादेश 185 रनों पर सिमट गई. इस तरह जिम्बाब्वे ने 85 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली. तैजुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिए 40.2 ओवर में 138 रन खर्च कर 7 विकेट अपनी झोली में डाले थे.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines