T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रोमांच हर दिन बढ़ता जा रहा है। टीमों व खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से रिकॉर्ड बनने और टूटने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी क्रम में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। भारत ने ये रिकॉर्ड 24 घंटे पहले ही अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका ने ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने नाम किया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है। आइये जानते हैं कि साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम का कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इस मामले में साउथ अफ्रीका बनी नंबर वन
साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन का स्कोर बनाया और बांग्लादेशी टीम को 109 रन पर रोक दिया। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे छोटा लक्ष्य था, जिसका टीम ने सफलतापूर्वक बचाव किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड 2014 में श्रीलंका ने बनाया था। श्रीलंका ने 2014 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 119 रन के स्कोर का बचाव किया था। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 120 रन का पीछा करते हुए 60 रन ही बना सकी थी। श्रीलंका के इस रिकॉर्ड की बराबरी 24 घंटे पहले भारतीय टीम ने की थी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम को 113 रन के स्कोर पर रोककर टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करने के श्रीलंका के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब कनाडा से पिटेगा पाकिस्तान? ये 5 खिलाड़ी पड़ सकते हैं भारी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘बाबर आजम को अब कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ PAK के ही पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
साउथ अफ्रीका ने चौथी बार किया ये कारनामा
साउथ अफ्रीका ने सबसे छोटे स्कोर का बचाव करने के साथ ही एक रिकॉर्ड और अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीकी टीम टी20 विश्व कप में सबसे कम रन के अंतर से जीतने के मामले में भी दुनिया की पहली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार चार या इससे कम रन के अंतर से जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले 2009 के विश्व कप में न्यूजीलैंड को 1 रन से, 2014 में न्यूजीलैंड को 2 रन से और 2014 में ही इंग्लैंड को 3 रन के अंतर से हराया था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम में नहीं शुभमन, अब गिल के Grandfather ने रोहित-विराट को लेकर कही बड़ी बात
टी20 मैच में इस टीम के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया है। लेकिन इंटरनेशनल टी20 मैचों में ये रिकॉर्ड नाइजीरिया की टीम के नाम दर्ज है। नाइजीरिया ने 2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए थे। इसके जवाब में सिएरा लियोन की टीम 71 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी। इस रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर जर्सी है, जिसने डेनमॉर्क के खिलाफ 94 रन के स्कोर का बचाव किया था। स्कॉटलैंड 94 रन के टोटल और वेस्टइंडीज की टीम 96 रन के स्कोर का बचाव करके इस लिस्ट में तीसरे व चौथे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: विश्व कप से 1 टीम बाहर, अब इन 10 पर मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पहले अर्शदीप पर की विवादित टिप्पणी, अब पूर्व पाकिस्तानी ने हरभजन सिंह से मांगी माफी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
40 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines