T20 WC 2024: टीम में नहीं शुभमन, अब गिल के Grandfather ने रोहित-विराट को लेकर कही बड़ी बात

T20 World Cup 2024: इस बार टी20 विश्व कप में शुभमन गिल टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। उनको रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वहीं अब गिल के दादा ने रोहित और विराट को लेकर बड़ी बात कही है।

rohit sharma virat kohli

rohit sharma virat kohli

T20 World Cup 2024: विश्व कप से पहले जब टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हुआ था। तब फैंस को एक नाम ने काफी चौंकाया था। जी हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की। गिल को टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, बल्कि शुभमन रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में गिल का प्रदर्शन ठीकठाक रहा था और फैंस को उम्मीद थी कि उनको विश्व कप के लिए टीम में मौका मिल सकता है। वहीं अब शुभमन गिल के दादा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गिल के दादा का वीडियो आया सामने

शुभमन गिल टीम इंडिया के साथ अमेरिका और वेस्टइंडीज की यात्रा पर है लेकिन वे रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ हैं। शुभमन गिल के दादा दीदार सिंह गिल का अब एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में गिल के दादा रोहित और विराट को लेकर बात करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट शुभमन को बहुत प्यार करते हैं। खासकर विराट तो गिल को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

विज्ञापन

कमाल की फॉर्म में दिख रही टीम इंडिया

अभी तक विश्व कप में टीम इंडिया कमाल की फॉर्म में दिखी है। रोहित एंड कंपनी ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में टीम को जीत हासिल हुई है। पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को हराया था, इसके बाद 9 जून को दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी थी। फिलहाल टीम इंडिया 4 अंक के साथ ग्रुप ए में पहले पायदान पर है। टीम इंडिया का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। अब भारत का अगला मुकाबला 12 जून को मेजबान यूएसए से होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ