हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: 1500 करोड़ से ज्यादा के नुकसान से बाल-बाल बचा PCB! ICC की भी लग गई 'लॉटरी'

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच को हरी झंडी मिल गई है. पाकिस्तान ने पहले मैच बायकॉट करने का ऐलान किया था लेकिन आईसीसी से बातचीत के बाद चीजें बदल गई. मैच नहीं होता, तो ICC को करोड़ों का नुकसान होता है और इसकी भरपाई PCB करती. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड करोड़ों के नुकसान से बाल-बाल बचा है.

विज्ञापन
नुकसान से बचा PCB!

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. पहले पाकिस्तान सरकार ने खेलने से मना कर दिया था लेकिन ICC की मीटिंग के बाद चीजें पूरी तरह से बदल गई. अगर पाकिस्तान टीम नहीं खेलती, तो ICC उनसे करोड़ों रूपये वसूलता. मैच खेलने की हामी भरकर PCB ने 1500 करोड़ से ज्यादा का अपना नुकसान बचा लिया है. यह फैसला सिर्फ PCB ही नहीं, बल्कि ICC के लिए भी फायदेमंद है.

करोड़ों के नुकसान से बाल-बाल बचा PCB!

ICC से मीटिंग के बाद ऐलान हुआ कि पाकिस्तान टीम अब भारत के खिलाफ खेलेगी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इससे ICC का 174 मिलियन डॉलर्स (1,575 करोड़ रूपये) का नुकसान होने से बच गया है. अगर 15 फरवरी को IND vs PAK मैच नहीं होता, तो ICC को ब्रॉडकास्टर, टिकट और स्पॉन्सरशिप मिलाकर करोड़ों का नुकसान होता.

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि अगर पाकिस्तान ने मैच बायकॉट किया, तो जितना नुकसान होगा, वो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल PCB से वसूलेगी. ऐसे में मैच नहीं होता, तो PCB को ये 15,75 करोड़ रूपये ICC को लौटाने होते. देखा जाए तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हालत पहले ही खराब है. ऐसे में उनके लिए इतना पैसा लौटाना असंभव सा रहता.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘हम ICC से डरते नहीं…’, IND vs PAK मैच पर मोहसिन नकवी ने पहले दी धमकी, फिर 24 घंटे में ऐसे लिया यू-टर्न

ICC से हुई थी PCB और BCB की मीटिंग

लाहौर में ICC की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मीटिंग हुई थी. ICC के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने मोहसिन नकवी से बातचीत की. अंत में नतीजा निकला कि पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ मैच खेलेगा. इसी बीच बांग्लादेश को आने वाले सालों में एक ICC टूर्नामेंट होस्ट करने का मौका भी मिलेगा.

विज्ञापन

कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच होगा. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इस मैच का आयोजन किया जाएगा. शाम 7 बजे से लाइव प्रसारण देखने को मिलेगा. महामुकाबले के लिए फैंस उत्साहित हैं. दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं. उनके बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें:- इन 4 लोगों ने PCB को किया IND vs PAK मैच बायकॉट फैसला बदलने पर मजबूर! जय शाह का कितना बड़ा रोल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola