वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल के लिए चुने गए भारत के दो शहर, ICC ने कर दिया बड़ा ऐलान

 T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मिलकर आगामी टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल वेन्यू का ऐलान कर दिया है. भारत के दो बड़े शहरों को इसके लिए चुना गया है. हालांकि मुंबई और दिल्ली में सेमीफाइनल मुकाबले नहीं खेले जाएंगे. वहीं, फाइनल के लिए फिलहाल वेन्यू का ऐलान नहीं हुआ है.

cricket News - 2025-11-09T223406.690

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी आधिकारिक रूप से भारत और श्रीलंका के पास है. पिछली बार भारत ने विश्व कप 2024 का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. वहीं अब आगामी वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं. वहीं आईसीसी और बीसीसीआई ने विश्व कप 2026 के लिए भारत के दो बड़े शहरों को चुना है. हालांकि फाइनल के लिए फिलहाल किसी भी शहर पर मुहर नहीं लगी है.

विज्ञापन

सेमीफाइनल के लिए चुने गए 2 शहर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए चुना गया है. आईसीसी और बीसीसीआई ने इसपर मुहर भी लगा दी है.

विज्ञापन

इससे पहले वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के पांच शहर – मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता चुने गए थे. वहीं, श्रीलंका के तीन स्टेडियम कोलंबो में दो स्टेडियम और कैंडी में एक तय हो चुके हैं.

अगर पाकिस्तान या श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचती है तो सेमीफाइनल मुकाबला कोलंबों में खेला जाएगा. लेकिन अगर दोनों देश सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाते हैं तो ये दोनों मुकाबले अहमदाबाद और कोलकाता में ही खेले जाएंगे.

विज्ञापन

साल 2024 की तरह ही खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2026

पिछली बार यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2024 खेला गया था, जिसमें 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. सभी टीमों 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया था. फिर चारों ग्रुप की टॉप-2 टीम सुपर-8 राउंड में पहुंची थीं और वहां से 4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. ठीक इसी तरह आगामी टी-20 विश्व कप 2026 भी खेला जाएगा.

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप 2026 में भाग लेने वाली सभी टीमें

भारत

विज्ञापन

श्रीलंका

ऑस्ट्रेलिया

विज्ञापन

इंग्लैंड

साउथ अफ्रीका

विज्ञापन

अफगानिस्तान

बांग्लादेश

विज्ञापन

यूएसए

वेस्टइंडीज

विज्ञापन

आयरलैंड

न्यूजीलैंड

विज्ञापन

पाकिस्तान

कनाडा

विज्ञापन

इटली

नीदरलैंड्स

विज्ञापन

नामीबिया

जिम्बाब्वे

विज्ञापन

नेपाल

ओमान

विज्ञापन

यूएई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ