WI vs AFG: एक ओवर में नहीं लगे 6 छक्के, फिर निकोलस पूरन ने कैसे बना दिए 36 रन; देखें Video

T20 World Cup 2024 WI vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का तूफानी अंदाज देखने को मिला। इस मैच में एक ओवर में बिना 6 छक्के लगाए पूरन ने 36 रन बनाए।

T20 World Cup 2024 WI vs AFG nicholas pooran

T20 World Cup 2024 WI vs AFG nicholas pooran

T20 World Cup 2024 WI vs AFG: सुपर-8 से पहले वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के ऊपर रोमांचक जीत दर्ज की है। इस मैच में निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए तूफानी पारी खेली। पूरन ने अफगानिस्तान के मजबूत गेंदबाजी क्रम को धराशाही कर दिया। पूरन ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात की। वेस्टइंडीज की जीत में पूरन ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। इस मैच में पूरन ने एक ही ओवर में 36 रन कूटे।

विज्ञापन

पूरन ने एक ही ओवर में कूटे 36 रन

इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ तो पूरन अलग ही मूड़ बनाकर आए थे। अफगानिस्तान की तरफ से पारी का चौथा ओवर अजमतुल्लाह उमरजई करने आए थे। इस एक ओवर में पूरन ने 36 रन कूटे। इस ओवर में पूरन ने 3 छक्के और 3 चौके लगाए थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने वाइड और बाई के रन भी खर्च किए थे। इस ओवर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पूरन ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान पूरन ने 6 चौके और 8 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

114 पर ढेर हो गई थी अफगानिस्तान

इस मैच में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के सामने मैच जीतने के लिए 219 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 16.2 ओवर में 114 रनों पर ही ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ओबेड मैककॉय ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा गुडाकेश मोती और अकील हुसैन ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ