NZ vs PNG: लॉकी फर्ग्यूसन ने मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड और पीएनजी (पापुआ न्यू गिनी) के मैच में गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने इतिहास रच दिया है। टी20 क्रिकेट के वर्ल्ड कप में वह सबसे शानदार स्पेल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले भी ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के गेंदबाज के नाम दर्ज था।

T20 World Cup Lockie

T20 World Cup Lockie

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज न्यूजीलैंड का मैच पीएनजी (पापुआ न्यू गिनी) से खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने इस मैच में पीएनजी का बुरा हाल कर रखा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। लॉकी ये कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा प्रदर्शन कोई भी गेदंबाज नहीं कर सका है, जो कीर्तिमान न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने अपने नाम किया है। आइए विस्तार से समझते हैं कि लॉकी फर्ग्यूसन ने कौन सा इतिहास रचा है।

विज्ञापन

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

न्यूजीलैंड और पीएनजी के बीच खेले जा रहे मैच में लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने स्पेल के पूरे 4 ओवर डाले हैं। इन 4 ओवरों में लॉकी फर्ग्यूसन ने 0 रन दिए हैं और 3 विकेट भी हासिल किए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक मैच में 4 ओवर मेडन डालने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने अब तक 42 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 7.15 की इकॉनमी के साथ कुल 61 विकेट झटके हैं। इससे पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने इन 42 मैचों में केवल 5 मेडन ओवर ही किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले इस खिलाड़ी के नाम था ये रिकॉर्ड

लॉकी फर्ग्यूसन से पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही गेंदबाज टिम साउथी के नाम था। टिम साउथी ने ये रिकॉर्ड इसी वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ बनाया था। युगांडा के खिलाफ टिम साउथी ने 4 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। टी20 वर्ल्ड कप के इसी संस्करण में 4 ओवर के स्पेल में 4 रन देकर 2 विकेट युगांडा के खिलाड़ी फ्रैंक न्सुबुगा ने पीएनजी के खिलाफ ही लिए थे। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अच्छा स्पेल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

T20 क्रिकेट में इनके नाम दर्ज था रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट के इतिहास की बात की जाए तो अब तक ये कारनामा कनाडा के गेंदबाज साद बिन जफर के नाम था। साद बिन जफर ने पनामा के खिलाफ नवंबर 2021 में शानदार स्पेल किया था। साद ने इस मैच में 4 के चारों ओवर मेडन डाले थे और 3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ