T20 WC 2024: न्यूयॉर्क पहुंचते ही विराट कोहली को मिला खास सम्मान, ICC ने शेयर किया वीडियो

Virat Kohli Player of Year 2023: साल 2023 विराट कोहली के लिए काफी शानदार रहा था। एशिया कप से लेकर वनडे विश्व कप तक में कोहली ने बल्ले से जमकर आग उगली। जिसके बाद अब आईसीसी ने अब कोहली को खास सम्मान दिया है।

t20 world cup 2024 Virat Kohli icc odi Player of Year 2023 video

t20 world cup 2024 Virat Kohli icc odi Player of Year 2023 video

Virat Kohli Player of Year 2023: टी20 विश्व कप के लिए विराट कोहली भी अमेरिका पहुंच गए हैं। हालांकि कोहली ने वार्मअप मैच में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन विराट टूर्नामेंट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। टी20 विश्व कप में कोहली आंकड़े भी काफी शानदार हैं। वहीं न्यूयॉर्क पहुंचने पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) विराट को एक खास सम्मान से नवाजा। साल 2023 में कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया था। खास वनडे विश्व कप में जिस तरह से कोहली ने बल्लेबाजी की थी उसको कोई नहीं भुला सकता है।

विज्ञापन

वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2023

साल 2023 विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा था। इस साल विराट ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। वनडे विश्व कप में कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं अब न्यूयॉर्क में आईसीसी ने विराट कोहली को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 के पुरस्कार से नवाजा है। जिसका वीडियो भी आईसीसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

विराट कोहली ने साल 2023 में 27 वनडे मुकाबले खेले थे। जिसकी 24 पारियों में कोहली ने 1377 रन बनाए थे। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 99.13 और औसत 72.47 रहा था। पिछले साल कोहली ने वनडे क्रिकेट में 6 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे। वहीं साल 2023 में वनडे क्रिकेट में कोहली का हाई स्कोर 166 का रहा था। पिछले साल एशिया कप के दौरान कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 94 गेंदों पर 122 रनों की नाबाद अहम पारी खेली थी।

विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच ये सुपर चार का अहम मुकाबला था। इसके अलावा वनडे विश्व कप 2023 में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस टूर्नामेंट में कोहली ने 11 मैच खेले थे, जिसमें विराट के बल्ले से 765 रन निकले थे। इस दौरान कोहली ने 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ