T20 WC 2024: मैदान में घुसा रोहित का जबरा फैन, यूएस पुलिस ने दबोचा; कप्तान ने की रिकवेस्ट

T20 World Cup 2024: वार्मअप मैच के दौरान मैदान में रोहित शर्मा का एक जबरा फैन घुस गया था। जिसके बाद यूएस पुलिस ने उसको बीच मैदान में नीचे गिराकर दबोचा। तो वहीं रोहित ने पुलिस स्पेशल रिकवेस्ट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

T20 World Cup 2024 ind vs ban rohit sharma fan viral video us police

T20 World Cup 2024 ind vs ban rohit sharma fan viral video us police

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के साथ अपना वार्मअप मैच भी खेल लिया है। वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। इस मैच में जहां एक तरफ ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने अपने कमाल के प्रदर्शन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। तो वहीं दूसरी तरफ बीच मैदान में यूएस पुलिस का सख्त अंदाज भी देखने को मिला। मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा का एक फैन मैदान में घुस आया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रोहित ने फैन के लिए की रिकवेस्ट

वार्मअप मैच के दौरान जब बांग्लादेश की बल्लेबाजी कर चल रही थी तब रोहित शर्मा फील्डिंग कर रहे थे। तभी अचानक एक फैन मैदान में घुस आया। ये फैन सीधा रोहित शर्मा के पास पहुंचा। जिसके बाद यूएस पुलिस उसके पीछे भागी और बीच मैदान में उसको नीचे गिराकर हथकड़ी लगाई। जिसके बाद रोहित ने पुलिस से रिकवेस्ट करते हुए फैन के साथ नरमता से रहने को कहा। जिसके बाद पुलिस फैन को मैदान के बाहर ले जाती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ‘ (@kpsa.45)

विज्ञापन

टीम इंडिया ने 60 रन से जीता मैच

वार्मअप मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 60 रनों से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पंत ने 4 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली थी। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ