T20 World Cup 2024 USA vs Ireland: यूएसए और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। इस मैच पर पाकिस्तान की नजरें भी टिकी हैं क्योंकि अगर ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। इस मैच के रद्द होने से यूएसए और आयरलैंड के बीच एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। जिससे यूएसए 5 अंकों के साथ ग्रुप-ए से क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैच को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
5-5 ओवर का हो सकता है मैच
दरअसल, बारिश आने पर ग्रुप राउंड और सुपर-8 में रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। ऐसे में इस मैच को कराने की हर संभावना देखी जाएगी। हो सकता है कि मैच को 5-5 ओवर का कर दिया जाए। इसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कटऑफ टाइम दिया है। आईसीसी के अनुसार, 5-5 ओवर के मैच के लिए स्थानीय समयानुसार 2:16 PM का समय दिया है। भारतीय समयानुसार ये समय रात 11:46 तक रहेगा।
पाकिस्तान कुदरत के निजाम के भरोसे
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम इस मैच पर ‘कुदरत के निजाम’ यानी भगवान भरोसे है। पाकिस्तान टीम चाहती है कि हर हाल में ये मैच हो और आयरलैंड यूएसए की टीम को हरा दे। इससे पाकिस्तान की सुपर-8 में जाने की उम्मीदें बंध जाएंगी। दरअसल, पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर काबिज है। उसके पास तीन मैचों में से दो में जीत के बाद 2 ही अंक हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप के बीच स्टार खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, घर में गूंजी किलकारी
आयरलैंड के जीतने की उम्मीद
ऐसे में अगर उसे क्वालीफाई करना है तो उम्मीद करनी होगी कि ये मैच बारिश से रद्द न हो और आयरलैंड ये मैच जीत जाए। इसके बाद पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। तब जाकर पाकिस्तान की टीम कहीं क्वालीफाई कर सकती है। फिलहाल फ्लोरिडा के मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है कि पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका लग सकता है क्योंकि आउटफील्ड काफी गीला है।
देखना होगा कि ये मैच पूरा हो पाता है या नहीं। आपको बता दें कि ग्रुप ए से भारतीय टीम पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है। जबकि ओमान, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा और श्रीलंका बाहर हो चुकी है। अगर बारिश से मैच रद्द होता है तो यूएसए छठी टीम बन जाएगी।
ये भी पढ़ें: USA vs IRE: पाकिस्तान के खिलाफ कुदरत का निजाम, एक झटके में 3 टीमों का काम तमाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Who…कहने के बाद शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग पर और क्या कहा? जानें पूरी सच्चाई
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है बांग्लादेश, बन रहा ये समीकरण
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आज का मैच तय करेगा पाकिस्तान की तकदीर, USA इतिहास रचने को तैयार
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
4 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines