USA vs IRE: बारिश रुकने के बावजूद क्यों नहीं हुआ मैच? जानिए क्या कहता है खेल का नियम

USA vs Ireland: T20 World Cup 2024 का 30वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से बाहर हो गई। पाकिस्तान के साथ ही कनाडा और आयरलैंड का सफर भी खत्म हो गया है।

USA vs Ireland

USA vs Ireland

USA vs Ireland: यूएसए और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने के बाद यूएसए की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर गई है। जबकि पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड का सफर खत्म हो गया है क्योंकि ये टीमें अधिकतम 4 अंक ही हासिल कर सकती हैं। ये तीन टीमें अब सुपर-8 में नहीं जा पाएंगी। जबकि यूएसए ने 5 अंकों के साथ सुपर-8 का सफर तय किया है। हालांकि इस मैच के रद्द होने के बाद पाकिस्तान के फैंस ये सवाल उठा रहे हैं कि बीच में बारिश रुकने के बाद मुकाबले को शुरू क्यों नहीं किया गया। क्या ये पाकिस्तान को जानबूझकर वर्ल्ड कप से बाहर करने की साजिश थी? आइए आपको बताते हैं कि इसे लेकर क्या नियम हैं।

विज्ञापन

खिलाड़ियों के चोट लगने का डर रहता है

दरअसल, बारिश से बाधित किसी भी मुकाबले को पूरा कराने के लिए हर संभव कंडीशन देखी जाती है। इस मैच को लेकर भी कुछ ऐसा ही किया गया। मैच रेफरी और अंपायर्स ने कम से कम चार से पांच बार ग्राउंड का इंस्पेक्शन किया गया। ड्रायर से मैदान को सुखाने के भी प्रयास किए गए। इसके बावजूद आउटफील्ड गीला रहा। आपको बता दें कि आउटफील्ड गीला रहने से खिलाड़ियों को चोट लगने का डर रहता है।

विज्ञापन

5-5 ओवर कराने की भी देखी गई संभावना

आउटफील्ड गीला रहने पर मैच कराने से पहले इसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाती है। इस मुकाबले को 5-5 ओवर कराने की भी कंडीशन देखी गई। इसके लिए भारतीय समयानुसार रात 11:46 तक का कटऑफ टाइम था, लेकिन करीब 11 बजे बारिश फिर से शुरू हो गई। इसके बाद मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया। आखिरकार यूएसए और आयरलैड को 1-1 पॉइंट बांट दिया गया।

विज्ञापन

ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के लिए रिजर्व डे नहीं

आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। इसलिए इस मैच को अगले दिन तक नहीं ले जाया जा सका। बहरहाल, बारिश ने भारत-कनाडा के मैच पर भी संकट बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि ये मुकाबला भी रद्द हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ