6,6,6,6,6: जोस बटलर ने उतारा USA के गेंदबाज का भूत, एक ओवर में 5 छक्के जड़ मचाई तोड़फोड़, देखें वीडियो

Jos Buttler 5 Sixes: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टी-20 विश्व कप में सुपर-8 के तहत USA के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक ओवर में 5 छक्के ठोक डाले। उन्होंने ये विस्फोटक बल्लेबाजी नौवें ओवर में की।

Jos Buttler 5 Sixes

Jos Buttler 5 Sixes

Jos Buttler 5 Sixes: इंग्लैंड की टीम ने रविवार को यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। टी-20 विश्व कप के सुपर-8 स्टेज के तहत खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में ही चेज कर लिया। इंग्लैंड की इस शानदार जीत में गेंदबाजों के अलावा कप्तान जोस बटलर का बड़ा योगदान रहा। बटलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर इंग्लिश टीम को बड़ी जीत दिला दी। बटलर ने 38 गेंदों में 6 चौके-7 छक्के ठोक 218.42 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 83 रन जड़े। इस दौरान बटलर ने नौवें ओवर में 5 छक्के ठोक क्रिकेटप्रेमियों के रोंगटे खड़े कर दिए।

विज्ञापन

हरमीत सिंह के ओवर में लगातार ठोके 5 छक्के

बटलर हरमीत सिंह के ओवर में पहली गेंद पर फिल साल्ट से स्ट्राइक लेकर आए। दूसरी ही गेंद पर उन्होंने बल्ले का मुंह खोला और लॉन्ग ऑफ की ओर करारा छक्का ठोक डाला। तीसरी पर बटलर ने फिर विस्फोटक अंदाज में स्क्वेयर लेग के ऊपर से छक्का कूट दिया। इसके बाद बटलर रोके नहीं रुके। चौथी गेंद को उन्होंने एक बार फिर खोदकर उठाया और साइटस्क्रीन के ऊपर से तगड़ा छक्का जमा दिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

बिगड़ गई हरमीत सिंह की लय

पांचवीं पर लेग साइड पर छक्का कूटने के बाद हरमीत सिंह की लय ही बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने एक वाइड बॉल फेंक दी। हरमीत जैसे-तैसे अपना ओवर खत्म करना चाहते थे, लेकिन बटलर तो बटलर ठहरे। उन्होंने छठी गेंद पर एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और करारा छक्का ठोक हाहाकार मचा दिया। हरमीत के इस ओवर से कुल 32 रन आए।

विज्ञापन

टूट गया सोलर पैनल 

अगले ओवर में साल्ट और बटलर ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। बटलर ने अपनी आतिशी पारी के दौरान ऐसे कई छक्के ठोके, जिनसे सोलर पैनल टूट गए। इससे स्टेडियम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। बटलर का एक छक्का 104 मीटर का रहा। जिससे सोलर पैनल में छेद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ