Eng vs USA: आदिल रशीद की गुगली बनी USA के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली, उखड़ गए डंडे, देखें वीडियो

Eng vs USA: USA के खिलाफ आज मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ USA का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 115 रन पर ही सिमट गई।

Munawar Faruqui (68)

Eng vs USA: सुपर 8 में आज इंग्लैंड का मुकाबला USA के बीच हुआ। इस मैच में इंग्लैंड ने एकतरफा जीत हासिल की। 116 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस मैच में 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इससे पहले इंग्लैंड के गेंदबाजों ने USA के बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका ही नहीं दिया। वहीं, इस मैच में लेग स्पिनर आदिल रशीद की गुगली का जवाब USA के किसी भी बल्लेबाज के पास नहीं था।

विज्ञापन

राशिद की गुगली के आगे सब फेल

विज्ञापन

आदिल राशिद ने इस मैच में 4 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने नीतीश कुमार और आरोन जोंस को अपना शिकार बनाया। उन्होंने इन दोनों को अपनी बोल्ड गुगली से ही क्लीन बोल्ड किया था। दोनों ही बल्लेबाजों को आदिल रशीद की गुगली समझ में ही नहीं आई और वो पूरी तरह से बीट हो गए। आउट होने के बाद दोनों ही बल्लेबाज हैरान नजर आ रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)


क्रिस जॉर्डन ने बनाया इतिहास

विज्ञापन

USA के इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक ही ओवर में चार विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने इस मैच में हैट्रिक भी हासिल की है। ये इस वर्ल्ड कप की तीसरी हैट्रिक है। इसके अलावा वो इंग्लैंड के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी 20 इंटरनेशनल में हैट्रिक हासिल की है। वहीं, ये टी20 वर्ल्ड कप की 9वीं हैट्रिक है।

USA के बल्लेबाज हुए फेल

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ उम्मीद की जा रहा थी कि USA के बल्लेबाज़ कुछ बड़ा धमाका कर सकते हैं। लेकिन USA के बल्लेबाजों के पास इंग्लैंड के गेंदबाजों का कोई भी जवाब नहीं था। जॉर्डन की हैट्रिक और आदिल राशिद के दो विकेट के दम पर इंग्लैंड की टीम ने USA को सिर्फ 115 पर ही ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ