T20 World Cup 2024 USA Vs CAN: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। पहला मैच मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच खेला गया। इस मैच में यूएसए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में यूएसे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी रन चेज को महज 17.4 ओवर में हासिल कर लिया। टी20 विश्व कप में ये यूएसए की पहली जीत है। इस ऐतिहासिक जीत को फैंस भूल नहीं पाएंगे। यूएसए की जीत के हीरो एरोन जोन्स रहे, जिन्होंने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूयॉर्क पहुंचते ही विराट कोहली को मिला खास सम्मान, ICC ने शेयर किया वीडियो
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पर फंसा पेंच, कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार?
यूएसए ने 7 विकेट से जीता मैच
इस मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। कनाडा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नवनीत ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान नवनीत ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे। इसके अलावा निकोलस किर्टन ने 51 रन बनाए थे। अमेरिका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अली खान, हरमीत सिंह और कौरी एंडरसन ने 1-1-1 विकेट हासिल किया था।
कनाडा द्वारा मिले 196 रनों के लक्ष्य को यूएसए ने महज 17.4 ओवर में हासिल करके इतिहास रच दिया। अमेरिका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एरोन जोन्स ने सबसे ज्यादा 94 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान एरोन जोन्स ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए। इस दौरान एरोन का स्ट्राइक रेट 235 का रहा। इसके अलावा एंड्रीस गूस ने 65 रन बनाए। एंड्रीस ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। यूएसए के लिए तूफानी पारी खेलने वाले एरोन जोन्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैदान में घुसा रोहित का जबरा फैन, यूएस पुलिस ने दबोचा; कप्तान ने की रिकवेस्ट
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
9 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
28 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
50 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines