T20 WC 2024: सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई USA की टीम, इस चमत्कारिक समीकरण से करेगी क्वालीफाई

USA Team Semi Final Qualification Scenario: यूएसए की टीम दो मैचों में हार के बावजूद T20 World Cup 2024 की सेमीफाइनल रेस में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि टीम सेमीफाइनल में किस तरह क्वालीफाई कर सकती है।

USA Team

USA Team

विज्ञापन

USA Team Semi Final Qualification Scenario: टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। यूएसए की टीम को शनिवार को खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। यूएसए की सुपर-8 में ये लगातार दूसरी हार थी। ऐसे में उसका सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। यूएसए के पास 2 मैचों में हार के बाद -2.908 का नेट रन रेट है। ऐसे में वह भले ही बाहर होने के कगार पर खड़ी हो, लेकिन गणितीय रूप से बाहर नहीं हुई है। आइए जानते हैं कि यूएसए की टीम अब भी सेमीफाइनल में कैसे क्वालीफाई कर सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम 56 रन से जीतना होगा मुकाबला 

यूएसए को अगर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला जीतना होगा। न केवल ये मुकाबला जीतना होगा, बल्कि इसमें बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यूएसए को कम से कम 160 रनों का स्कोर खड़ा करना होगा। इसके बाद इंग्लैंड को कम से कम 56 रन से हराना होगा। इससे उसके पास 2 अंक और इंग्लैंड से बेहतर नेट रन रेट हो जाएगी।

Advertisment

वेस्ट इंडीज के हारने की दुआ

हालांकि इसके बाद यूएसए की टीम सीधा सेमीफाइनल में एंट्री नहीं कर पाएगी। उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। यूएसए की टीम को उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज को कम से कम 91 रनों के अंतर से हरा दे। इससे वेस्ट इंडीज का नेट रन रेट यूएसए से नीचे आ जाएगा। वेस्ट इंडीज, यूएसए और इंग्लैंड के पास 2-2 अंकों पर टाई होने और USA की टीम का नेट रन रेट बेहतर होने के बाद वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका भी हो सकती है बाहर

हालांकि ऐसा होना काफी मुश्किल है, लेकिन क्रिकेट में सब कुछ मुमकिन है, ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर यूएसए की टीम चमत्कारिक आंकड़े को पार कर जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। ग्रुप-2 से 4 अंक हासिल कर चुकी साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। उसके पास 4 अंक हैं। अगर वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड अपने-अपने मुकाबले बड़े अंतर से जीत लेते हैं और साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ता है तो वह बाहर भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ