T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया है। भारत ने ग्रुप स्टेज में आयरलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर टूर्नामेंट के अगले चरण यानी कि सुपर-8 में एंट्री की है। वहीं, कनाडा के खिलाफ होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय टीम को सुपर-8 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलने हैं। सुपर-8 से सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में 2 मैच जीतने होंगे। जिस तरह टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया है, उससे भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में टीम के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। टीम को इन परेशानियों से छुटकारा पाना होगा। इस परेशानी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने भी चिंता जाहिर की है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: राशिद से नहीं इस गेंदबाज से बचकर रहना होगा रोहित-कोहली को, हासिल कर चुका है अभी तक 12 विकेट
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘कप्तानी छोड़ो..बाबर पाक टीम में रहने लायक भी नहीं’ पूर्व भारतीय दिग्गज ने लगाई लताड़
सुपर-8 में कब होंगे भारत के मैच
भारतीय टीम को सुपर-8 के ग्रुप-1 में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम भी शामिल हैं। भारत को पहला मैच 20 जून को खेलना है। जबकि अगले 2 मैच 22 व 24 जून को खेले जाएंगे। 20 जून का मैच भारत बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। जबकि 22 जून का मैच एंटीगुआ में बांग्लादेश के खिलाफ होगा। इसके बाद सुपर-8 में भारतीय टीम अपना अंतिम मैच सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
किस समस्या से जूझ रही है टीम इंडिया
भारतीय टीम को सुपर-8 में 3 मैच खेलने हैं। ये सभी मैच 1-1 दिन के अंतर पर खेले जाएंगे। पहला मैच 20 जून को होगा, जबकि अगले दोनों मैच 22 व 24 जून को होंगे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बारे में बात की है। इसे बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर भी किया है। कप्तान रोहित शर्मा वीडियो में इस चिंता के बारे में बात करते हुए कह रहे हैं कि सुपर-8 के लिए उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है। सुपर-8 में भी भारतीय टीम शानदार आगाज करेगी। जोश से लबरेज टीम का हर खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत देना चाहता है। सभी अपनी स्किल्स पर बेहतरीन काम कर रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम को अगले 3-4 दिनों में लगातार मैच खेलने हैं, जो महत्वपूर्ण मैच होंगे। ये मुश्किल परिस्थितियां पैदा कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- Video: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘कप्तानी छोड़ो..बाबर पाक टीम में रहने लायक भी नहीं’ पूर्व भारतीय दिग्गज ने लगाई लताड़
क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इसके आगे कहा कि भले ही ये मैच लगातार खेले जाएंगे, लेकिन हम हालात का सामना करना जानते हैं। हम कोई भी बहाना बनाने के बजाय अपना बेस्ट देने पर काम कर रहे हैं। हम इस मैदान पर कई मैच खेल चुके हैं। हमारा हर खिलाड़ी सुपर-8 में अपना दमखम दिखाने को पूरी तरह से तैयार है।
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
ये भी पढ़ें:- NZ vs PNG: लॉकी फर्ग्यूसन ने मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
7 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
11 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
17 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
49 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines