T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच जल्द ही सभी टीमों का स्क्वाड सामने आने वाला है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई भी 1 मई को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। लेकिन उससे पहले आए दिन कोई न कोई भारतीय पूर्व क्रिकेटर अपने-अपने हिसाब से 15 सदस्य टीम इंडिया का ऐलान कर रहा है। वीरेंद्र सहवाग से लेकर जहीर खान तक ने अपनी-अपनी टीम बताई है।
जिसमें इन दिग्गजों ने आईपीएल के कई सितारों को शामिल किया है जो इस सीजन काफी कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है जिसका नाम अभी तक किसी की भी पसंदीदा 15 सदस्य टीम में नहीं देखने को मिला है। ऐसे में अब फैंस भी इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए देखना चाहते हैं।
कमाल की फॉर्म में सीएसके के कप्तान
आईपीएल 2024 में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में हैं। ये सीजन गायकवाड़ के लिए अभी तक काफी शानदार रहा है। गायकवाड़ आईपीएल 2024 मे काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी तक रुतुराज दूसरे नंबर पर है। गायकवाड़ ने 9 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 48 चौके 13 छक्के लगाए हैं। इस सीजन गायकवाड़ एक शतक भी लगा चुके हैं और आईपीएल में चेन्नई की तरफ से शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बने हैं।
हैदराबाद के खिलाफ शतक से चूके गायकवाड़
आईपीएल 2024 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाए थे। पिछले मैच की तरह इस मैच में भी सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कमाल की बल्लेबाजी की।
इस मैच में भले ही गायकवाड़ अपने इस सीजन के दूसरे शतक से 2 रन से चूक गए हो लेकिन अपनी 98 रनों की पारी से गायकवाड़ ने सीएसके की जीत में अहम भूमिका निभाई। अपनी पारी के दौरान के गायकवाड़ ने 10 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: एमएस धोनी के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धि, बन गए पहले खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, जर्सी भी की लॉन्च; धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम की नई जर्सी आई सामने, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
25 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
39 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines