---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 WC 2024: न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, जर्सी भी की लॉन्च; धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए आज अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही टीम की नई जर्सी भी सामने आई है।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 New Zealand Team Squad: टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ टीम की विश्व कप के लिए नई जर्सी भी लॉन्च की गई है। न्यूजीलैंड की कमान एक बार फिर केन विलियमसन के हाथों में हैं। वहीं टी20 विश्व कप के लिए ड्वेन कॉन्वे और मैट हेनरी को टीम में शामिल किया गया है। ड्वेन कॉन्वे जो चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर चल रहे हैं अब विश्व कप में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा मैट हेनरी जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं उनको भी कीवी टीम ने विश्व कप के लिए पिक किया है।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने मैच हेनरी के सेलेक्शन को लेकर कहा कि टी20 क्रिकेट में मैट हेनरी ने काफी मेहनत करके खुद को साबित किया है। एडम मिल्ने टखने की चोट के चलते उपलब्ध नहीं रहेंगे। जिसके चलते हेनरी टीम में जगह बनाने के लिए सबसे आगे थे। इसके अलावा तेज गेंदबाजी में हेनरी के साथ टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट होंगे।

हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेली है। जिसमें न्यूजीलैंड के सीनियर खिलाड़ी नहीं बल्कि जूनियर खिलाड़ी खेल रहे थे। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ खेली गई ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को कीवी टीम में विश्व कप के लिए शामिल किया गया है। वहीं विश्व कप के लिए कीवी टीम की नई जर्सी भी सामने आई है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, ड्वेन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम की नई जर्सी आई सामने, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: खुशखबरी! धोनी परिवार में जुड़ने वाला है नया सदस्य: CSK से साक्षी ने की खास रिक्वेस्ट

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, एक टीम पक्की; 6 टीमों में छिड़ी जंग

First published on: Apr 29, 2024 09:22 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola