T20 World Cup 2024 Team India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा के कप्तानी और हार्दिक पांड्या को उपकप्तानी सौपी गई है। इसके अलावा ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई है। केएल राहुल को विश्व कप के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। इसके अलावा संजू सैमसन, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हुई है।
बल्लेबाजी में ये खिलाड़ी शामिल
विश्व कप के लिए टीम इंडिया की बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है। इसके अलावा 2 विकेटकीपर्स के रूप में संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। जबकि केएल राहुल को टीम से बाहर रखा गया है।
चहल-कुलदीप की जोड़ी शामिल
टी20 विश्व कप में इस बार युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी देखने को मिलने वाली है। चहल पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी उनको बाहर रखा गया था। लेकिन आईपीएल 2024 में चहल का प्रदर्शन अभी तक काफी शानदार रहा है अभी तक चहल 9 मैचों में 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब एक बार फिर से चहल टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता
टी20 विश्व कप के लिए श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों का पत्ता कट गया है। आईपीएल 2024 में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर कुछ खास फॉर्म में नहीं है। इसके अलावा बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ी
शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, यहां देखें 15 खिलाड़ियों का पूरा स्क्वाड
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान, 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री
ये भी पढ़ें:- LSG vs MI: मैच से पहले लखनऊ के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा खतरनाक खिलाड़ी
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
24 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines