T20 World Cup 2024 Team India Probable Squad: वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट कुल 20 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इस मेगा इवेंट के लिए 5-5 टीमों को चार ग्रुप ए, बी, सी और डी में बांटा जाएगा। भारतीय टीम को पाकिस्तान, मेजबान यूएसए, कनाडा और आयरलैंड के साथ ग्रुप ए में जगह मिली है। 1 जून से 29 जून तक यह टूर्नामेंट चलेगा और लीग स्टेज में हर टीम चार-चार मुकाबले खेलेगी। हमने आपको भारत के संभावित स्क्वाड के बारे में बताया है। अब चर्चा करते हैं कि भारत का कॉम्बिनेशनल कैसा हो सकता है।
3 ऑलराउंडर, 3 ओपनर, 2 विकेटकीपर…होंगे शामिल?
भारतीय टीम 5 जून को पहला मैच आयरलैंड से खेलेगी। जबकि 1 जून से टूर्नामेंट शुरू होगा। एक महीने पहले यानी 1 मई तक टीमों को स्क्वाड जारी करना होगा। अगर इस पर चर्चा करें तो भारतीय टीम आगामी वर्ल्ड कप के स्क्वाड में तीन ऑलराउंडर, तीन ओपनर और दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को जगह दे सकती है। वहीं नए चेहरे के रूप में रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल जगह बना सकते हैं। जबकि विराट कोहली, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर भी इस स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं। मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा का वर्ल्ड कप से लगभग बाहर होना तय माना जा रहा है।
ऋषभ पंत हुए फिट
ऐसे में तीन खिलाड़ी जो पेस बैट्री की जिम्मेदारी संभालेंगे उसमें एक नया नाम वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड के लिहाज से हो सकता है। वहीं इस स्क्वाड में तीन ओपनर भी नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा टी20 में ओपनिंग ही करेंगे और हाल ही में जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा था। वहीं यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी बतौर ओपनर स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं। लेकिन एक बार में प्लेइंग 11 में दोनों में से किसी एक को ही मौका मिलेगा। रोहित का ओपनिंग करना कंफर्म है। यानी तीन ओपनर टीम में खेलेंगे।
टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड
ओपनर्स
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल
मिडिल ऑर्डर
विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह
विकेटकीपर
केएल राहुल, ऋषभ पंत
ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल
गेंदबाज
कुलदीप यादव (स्पिन), जसप्रीत बुमराह (पेस), मोहम्मद सिराज (पेस), अर्शदीप सिंह (पेस)।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में होंगे बड़े बदलाव, वनडे वर्ल्ड कप से कितनी अलग होगी टीम? देखें Probable 15
यह भी पढ़ें- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीजन से बाहर, क्या सरफराज खान की खुलेगी किस्मत?
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
4 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
4 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
4 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
5 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
5 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
6 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines