T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा होंगे कप्तान, कौन होंगे भारत के अंतिम-15? देखें वर्ल्ड कप का संभावित स्क्वाड

T20 World Cup 2024 Team India Probable Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया 5 जून से अपना अभियान शुरू करेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम को आयरलैंड, कनाडा, यूएसए और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। यह टूर्नामेंट यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होगा।

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma Captain Team India Probable Squad

T20 World Cup 2024 Team India Probable Squad

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 Team India Probable Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से होने वाला है। यह टूर्नामेंट यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए भारत को कनाडा, यूएसए, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। 1 जून से टूर्नामेंट का आगाज होना है तो एक महीने पहले 1 मई तक सभी टीमों को अपना स्क्वाड जारी करना होगा। भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर अटकलें जारी हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा का कप्तानी करना तय है क्योंकि कुछ दिनों पहले पब्लिकली बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐलान किया था।

भारतीय स्क्वाड में कौन से 15 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल?

अब भारतीय टीम की बात करें तो उसमें 15 खिलाड़ी चुनना काफी मुश्किल होने वाला है। एक सबसे बड़ा सवाल जो सेलेक्शन कमेटी के सामने होगा वो ये कि युवाओं को मौका दिया जाए या अनुभवी खिलाड़ियों को। विराट कोहली, केएल राहुल कुछ ऐसे नाम हैं जिनके खेलने पर सस्पेंस है। वहीं तिलक वर्मा, रिंकू सिंह जैसे युवाओं ने काफी प्रभावित किया है। ऐसे में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के लिए यह सबसे बड़ा सिरदर्द होने वाला है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1767192027698208937

रोहित का कप्तानी करना तय

रोहित शर्मा का इस टूर्नामेंट में अब कप्तानी करना लगभग तय हो चुका है। क्योंकि जय शाह ने एक पब्लिक इवेंट में कहा था कि भारतीय टीम दुर्भाग्यवश वनडे वर्ल्ड कप में खिताब नहीं जीत पाई। मगर उन्होंने कहा कि, टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में जरूर उठाएगी। वहीं मोहम्मद शमी को लेकर जय शाह के हवाले से पीटीआई ने जानकारी दी कि वह आगामी वर्ल्ड कप से बाहर रह सकते हैं। तो ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल हुआ था। यह सभी पहलू वर्ल्ड कप के स्क्वाड सेलेक्शन में मानक होंगे।

विज्ञापन

टीम इंडिया का संभावित वर्ल्ड कप स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत/संजू सैमसन, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज का शेड्यूल

  • 5 जून- भारत बनाम आयरलैंड (न्यू यॉर्क)
  • 9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान (न्यू यॉर्क)
  • 12 जून- भारत बनाम अमेरिका (न्यू यॉर्क)
  • 15 जून- भारत बनाम कनाडा (फ्लोरिडा)

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, बड़ा गेंदबाज हुआ वर्ल्ड कप से बाहर!

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ