हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: अब टीम इंडिया की Playing 11 में इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री

T20 World Cup 2024 Team India Playing 11: टीम इंडिया को अपना अगला मैच मेजबान यूएसए के साथ खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस मैच में एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Team India Playing 11

T20 World Cup 2024 Team India Playing 11: भारतीय टीम विश्व कप में काफी अच्छी लय में दिखाई दे रही है। अभी तक भारत ने दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को हराया था तो वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान को मात दी थी। दोनों ही मैचों की प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी ऐसा रहा है जिसने अपने खराब प्रदर्शन से टीम और फैंस को निराश किया है। जिसके बाद अब अगले मैच से इस खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है जबकि दूसरे धाकड़ खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

शिवम की जगह संजू की हो सकती है एंट्री

आईपीएल 2024 में शिवम दुबे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते दुबे को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। जबसे टी20 विश्व कप के लिए शिवम का टीम इंडिया नें सेलेक्शन हुआ था तबसे उनकी फॉर्म ही चली गई है। विश्व कप में खेले गए दोनों ही मैचों में दुबे फ्लॉप साबित हुए।

ये भी पढ़ें:- SA Vs BAN: मार्करम ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, अफ्रीका को ऐसे हार से बचाया

विज्ञापन

अभी तक दो मैचों में दुबे के बल्ले से महज 3 रन बनाए हैं। पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ दुबे शून्य पर नाबाद हुए थे। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ महज 3 रन बनाकर आउट हुए थे। जिसके बाद से अब उनको बार-बार मौका दिए जाने को लेकर भी काफी सावल उठ रहे हैं।

वहीं अब शिवन दुबे की जगह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को शामिल करने की मांग उठने लगी है। स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने कहा कि मुझे अब सही में लगता है कि संजू सैमसन को शिवम दुबे की जगह टीम में खिलाना चाहिए। ऐसा बहुत कम देखा गया है जब अंबाती रायडू किसी सीएसके के खिलाड़ी के बारे में ऐसे बोले लेकिन इस बार रायडू भी दुबे की लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए खुद को बोलने से रोक नहीं पाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- SA vs BAN: क्या है वो विवादित नियम, जिसने विश्व कप में मचाया बवाल? आकाश चोपड़ा उठा चुके सवाल

ये भी पढ़ें:- SA vs BAN: क्या अंपायर के फैसले से हार गई बांग्लादेश? वसीम जाफर ने उठाए सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola