T20 World Cup 2024 Team India: टीम इंडिया विश्व कप में अपने तीन मैच लगातार जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं अब टीम इंडिया के लिए उसकी सलामी जोड़ी सबसे बड़ा चिंता का विषय बनी हुई है। इस विश्व कप में कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ओपनिंग में अभी तक कोहली बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। तीन मैचों में कोहली के बल्ले से महज 8 रन निकले हैं। जिसके बाद अब टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को बदलने की मांग उठने लगी है।
कोहली का ओपनिंग से कट सकता है पत्ता
विराट कोहली की खराब फॉर्म ने सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। आईपीएल 2024 में विराट कोहली का फॉर्म काफी शानदार था और आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए कोहली ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे। लेकिन विश्व कप में आते ही कोहली फ्लॉप हो गए हैं। अब हो सकता है अगले मैच में कनाडा के खिलाफ कोहली टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए न दिखाई दे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इंग्लैंड की जीत के साथ बदला सुपर-8 का समीकरण
इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री
विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में युवा बाए हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। अभी तक जायसवाल को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन अब उम्मीद लगाई जा रही है कि यशस्वी जायसवाल को कनाडा के साथ होने वाले मैच में उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए। अगर यशस्वी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वे टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। जिसके बाद विराट कोहली एक बार फिर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सुपर-8 में इस टीम से हो सकता है दूसरा मैच, सामने आया अनोखा समीकरण
ये भी पढ़ें:- BAN vs NED: बांग्लादेश की जीत ने बदल दिया समीकरण, वर्ल्ड चैंपियन का पत्ता साफ
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines