T20 WC 2024: इंग्लैंड की जीत के साथ बदला सुपर-8 का समीकरण

T20 World Cup 2024 ENG vs OMAN: इंग्लैंड और ओमान के बीच खेले गए मैच में इंग्लिश टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर-8 का समीकरण भी बदल दिया है।

T20 World Cup 2024 ENG vs OMAN England won by 8 wickets

T20 World Cup 2024 ENG vs OMAN England won by 8 wickets

T20 World Cup 2024 ENG vs OMAN: टी20 विश्व कप में 28वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और ओमान के बीच खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में ये पहली जीत है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने अपनी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। वहीं ओमान पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड ने अपने नेट रनरेट में भी काफी सुधार किया है।

विज्ञापन

सुपर-8 में ऐसे पहुंचेगी इंग्लैंड

टूर्नामेंट की शुरुआत में इंग्लैंड का पहला ही मैच बारिश के चलते धूल गया था। इसके बाद अगले मैच में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद इंग्लैंड पर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। वहीं एक ही जीत ने इंग्लैंड को काफी ज्यादा फायदा पहुंचाया है। ग्रुप बी में अब इंग्लैंड 3 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ इंग्लैंड का नेट रनरेट +3.081 हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्कॉटलैंड की हार से इंग्लैंड की होगी एंट्री

ग्रुप बी में फिलहाल स्कॉटलैंड की टीम 3 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। फिलहाल स्कॉटलैंड के 5 प्वाइंट्स है। अब इंग्लैंड को स्कॉटलैंड की हार की कामना करनी होगी। अगर स्कॉटलैंड अगला मैच हार जाती है और इंग्लैंड जीत जाती है तो इंग्लैंड के पास 5 अंक हो जाएंगे। इसके साथ ही इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के 5-5 अंक हो जाएंगे लेकिन इंग्लिश टीम का नेट रनरेट स्कॉटलैंड से बेहतर हो जाएगा और इंग्लैंड सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 13.2 ओवर में 47 रनों पर ढेर हो गई थी। इंग्लैड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदिल रशिद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद लक्ष्य को इंग्लैंड ने 3.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ