T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 की तैयारी में जुटी हुई है। टीम को सुपर-8 में पहला मैच अफगानिस्तान से खेलना है। ये मैच 20 जून को बारबाडोस के ब्रिजटॉउन में स्थित केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। टीम की तैयारियों के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो भारतीय टीम को मैच में फायदा पहुंचा सकती है। अब तक भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मैच अमेरिका में खेले थे। अमेरिका में भारतीय बल्लेबाज बेरंग नजर आए थे। खासतौर पर विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों की फॉर्म को लेकर चिंता पैदा हो रही थी। लेकिन अब जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है तो ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जो भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए राहत बनती हुई नजर आ रही है। आइए हम आपको बताते हैं कि वो खुशखबरी क्या है।
ये भी पढ़ें:- Video: वर्ल्ड कप के बाद दिग्गज खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता, इन 5 की एंट्री संभव
ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में हो सकती है वापसी, IPL के इन स्टार खिलाड़ियों की एंट्री लगभग तय
इस रिपोर्ट ने दी राहत
एक एनालिटिक्स फर्म क्रिकेट-21 ने एक डेटा तैयार किया है। इस डेटा के रिपोर्ट्स के मुताबिक बारबाडोस रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ ने केंसिंग्टन ओवल मैदान की पिच की एक रिपोर्ट तैयार की है। ये वही मैदान है जहां भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीपीएल (कैरेबियन प्रीमियर लीग) के सीजन-11 के बाद इस पिच पर खूब रन बने हैं। वहीं, इस पिच पर तेज गेंदबाजी करने वाले स्पिनरों को फायदा मिलता है। तेज गेंदबाजी करने वाले स्पिनर धीमी गेंदबाजी करने वाले स्पिनरों की तुलना में ज्यादा विकेट हासिल करते हैं। भारतीय टीम के पास रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ऐसे स्पिन गेंदबाज हैं, जो तेज गति के साथ गेंदबाजी करते हैं। ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वेस्टइंडीज पहुंचे भारतीय टीम के ये दोनों स्पिनर पिछले 2 दिनों में नेट पर काफी पसीना भी बहा रहे हैं। भारतीय टीम प्रबंधन को भी इन दोनों खिलाड़ियों से अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: सुपर-8 में एक मैच जीतकर भी मिल सकती है सेमीफाइनल में जगह, समझे पूरा समीकरण
तेज गेंदबाजों को भी मिलेगी मदद
फर्म ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ओवल की पिच वेस्टइंडीज के अन्य मैदानों की पिच से काफी अलग है। इस पिच पर तेज गति के स्पिन गेंदबाजों को मदद जरूर मिलती है, लेकिन यहां तेज गेंदबाज भी किफायती साबित होते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक इस मैदान पर कुल 5 मैच खेले गए हैं। इनमें कुल 61 विकेट गिरे हैं। इनमें 40 विकेट तेज गेंदबाजों के हिस्से में आए हैं।
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज पहुंचकर शर्टलेस हुए Virat Kohli, फैंस का देखें रिएक्शन
बल्ले से निकलते हैं खूब रन
ओवल के इस मैदान पर बल्लेबाजों को भी भरपूर मदद मिलती है। टी20 में यहां खेले गए मैचों का औसत स्कोर 172/7 रहा है। मैदान पर अंतिम मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201 रन का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी 165 रन का स्कोर बनाया था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी मजबूत मानी जाती है। टीम की लाइन अप को देखते हुए माना जा रहा है कि भारतीय टीम इस मैदान पर अच्छा स्कोर बना सकती है। यहां विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर ही नहीं इस दिग्गज का भी बीसीसीआई ने लिया इंटरव्यू, रह चुका है इंडियन विमेंस टीम का कोच
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज पहुंचकर शर्टलेस हुए Virat Kohli, फैंस का देखें रिएक्शन
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
29 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, कप्तान अय्यर अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines