श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में हो सकती है वापसी, IPL के इन स्टार खिलाड़ियों की एंट्री लगभग तय

Shreyas Iyer Team India: आईपीएल में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। उन्हें जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जगह दी जा सकती है।

Shreyas Iyer Team India

Shreyas Iyer Team India

Shreyas Iyer Team India: टी 20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलेगी। ये 5 मैचों की सीरीज होगी। जिसकी शुरुआत 5 जुलाई से होगी। इसके बाद भारतीय टीम जुलाई अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। कहा जा रहा है कि दोनों ही सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। ऐसे में इन सीरीज में कुछ नए और युवा खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है। ये भी हो सकता है कि दोनों टीमों के खिलाफ भारत की बी टीम यानी फ्रैश टीम भेज दी जाए।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जगह

पीटीआई की खबर के मुताबिक, गौतम गंभीर के कोच बनने के ​बाद आईपीएल चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है। अय्यर को पांच मैचों की टी 20 सीरीज में भी जगह दी जा सकती है। हो सकता है कि वे टीम इंडिया की कप्तानी करते भी नजर आएं। रिपोर्ट के मुताबिक, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले हफ्ते तक हो सकता है।

विज्ञापन

आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों को मौका

रिपोर्ट के मुताबिक, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी 20 सीरीज में आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज रियान पराग, सन राइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को इस सीरीज में मौका मिल सकता है। इसके साथ ही हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, यश दयाल, विजयकुमार वैशाक सिलेक्टर्स के रडार पर हैं। इन्हें टी 20 सीरीज में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन

फरवरी में खेला था इंटरनेशनल मैच 

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ इस साल फरवरी में खेला था। ये इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच था। जबकि आखिरी टी 20 ​पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और वनडे साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में खेला था। श्रेयस ने 59 मैचों में 49.64 के औसत से 2383 और 51 टी 20 इंटरनेशनल में 30.66 के औसत से 1104 रन जड़े हैं। अय्यर ने इस सीजन आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 39 के औसत और 146.86 के स्ट्राइक रेट से 351 रन जड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ