T20 World Cup 2024 Team India: विश्व कप में टीम इंडिया को अपना आखिरी लीग मुकाबला कनाडा के साथ फ्लोरिडा में खेलना है। टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन सुपर-8 से पहले अपनी तैयारियों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए रोहित एंड कंपनी के लिए हर मैच बेहद खास है। वहीं अब कनाडा के साथ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द हो गया है।
फ्लोरिडा में बिगड़ा मौसम
दरअसल पिछले कई दिनों से फ्लोरिडा का मौसम काफी ज्यादा बिगड़ा हुआ है। फ्लोरिडा में लगातार बारिश और आंधी चल रही है। जिसके चलते ही टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया है। वहीं अब खराब मौसम का साया भारत और कनाडा के मैच पर भी मंडराने लगा है। भारत और कनाडा के बीच ये मैच 15 जून को फ्लोरिडा में खेला जाना है। वहीं अगले 2 दिनों को और लेकर मौसम विभाग ने बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले वेस्टइंडीज को लेकर क्यों बढ़ रही भारत की चिंता? सामने आई बड़ी वजह
टीम इंडिया तैयारियों को लग सकता है झटका
सुपर-8 में टीम इंडिया के मुकाबले किस-किस टीम से होंगे ये लगभग कंफर्म हो चुका है। टीम इंडिया सुपर-8 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश से भी खेल सकती है। ऐसे में रोहित एंड कंपनी अपनी तैयारियों को पूरा पुख्ता करके सुपर-8 में जाना चाहेगी।
ऐसे में टीम इंडिया के लिए हर एक अभ्यास सत्र और हर एक मैच काफी अहम हो जाता है। लेकिन अब टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द हो चुका है, ऐसे में अगर कनाडा के साथ होने वाला मैच भी रद्द हो जाता है तो सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की तैयारियों को बड़ा झटका लग सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘बाबर धोखेबाज..पाकिस्तान से मांगो माफी’, PAK कप्तान पर जमकर बरसा पूर्व क्रिकेटर
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कौन सहवाग? शाकिब अल हसन का पूर्व भारतीय दिग्गज पर पलटवार, Video Viral
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
21 mins agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा बने हीरो
30 mins agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
51 mins agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
1 hr agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
2 hrs agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines