T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले वेस्टइंडीज को लेकर क्यों बढ़ रही भारत की चिंता? सामने आई बड़ी वजह

T20 World Cup 2024 Team India: भारतीय टीम अपने सुपर-8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेलने वाली है। अभी टीम इंडिया का आखिरी लीग मुकाबला बचा है जो उसको कनाडा के साथ खेलना है। वहीं सुपर-8 से पहले वेस्टइंडीज को लेकर टीम इंडिया की चिंता थोड़ी बढ़ने लगी है।

T20 World Cup 2024 Team India

T20 World Cup 2024 Team India

T20 World Cup 2024 Team India: टीम इंडिया लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। उससे पहले टीम इंडिया का एक लीग मैच बचा हुआ है। जो टीम इंडिया को फ्लोरिडा में कनाडा के साथ खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया सुपर-8 के मुकाबले खेलेगी। वहीं सुपर-8 के मैचों से पहले टीम इंडिया की थोड़ी चिंता जरूर बढ़ने वाली है और ये चिंता वेस्टइंडीज में होने वाले मैचों को लेकर है। कनाडा के बाद टीम इंडिया के सुपर-8 के सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे।

वेस्टइंडीज में भारत ने नहीं खेला कोई मैच

दरअसल टीम इंडिया ने अभी तक विश्व कप में अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेले हैं। आखिरी लीग मैच भी टीम इंडिया को यूएसए में ही खेलना है। इसके बाद सुपर-8 के सभी मैच टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में खेलने हैं। सुपर-8 में टीम इंडिया के तीन मुकाबले बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से होने हैं।

जहां एक तरफ इस टूर्नामेंट में ये तीनों टीमें वेस्टइंडीज की पिचों पर अपने-अपने मैच खेल चुकी है तो वहीं टीम इंडिया ने अभी तक वेस्टइंडीज में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। जो कहीं न कहीं रोहित एंड कंपनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम पर ही खेले हैं। जहां पर गेंदबाजों को भरपूर मदद मिल रही थी।

सुपर-8 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल तय

सुपर-8 में अभी तक पांच टीम पहुंच चुकी है। वहीं टीम इंडिया का भी सुपर-8 के लिए शेड्यूल लगभग तय हो चुका है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को A1 का दर्जा मिला है जिसके बाद टीम इंडिया का मुकाबला B2, C1 और D2 टीमों से होने वाला है। टूर्नामेंट में C1 अफगानिस्तान, B2 ऑस्ट्रेलिया और D2 बांग्लादेश के होने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ