T20 WC 2024: 'बाबर धोखेबाज..पाकिस्तान से मांगो माफी', PAK कप्तान पर जमकर बरसा पूर्व क्रिकेटर

T20 World Cup 2024 Babar Azam: बाबर आजम टी20 विश्व कप में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। टीम भी अब विश्व कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। जिसके बाद अब पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लाइव टीवी शो के दौरान बाबर के खराब प्रदर्शन पर अपनी भड़ास निकाली है।

T20 World Cup 2024 Babar Azam

T20 World Cup 2024 Babar Azam

T20 World Cup 2024 Babar Azam: टी20 विश्व कप में बाबर आजम का खराब फॉर्म पाकिस्तान टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी ज्यादातर बाबर पर ही निर्भर रहती है। वहीं बाबर खुद हर मैच में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। जिसके बाद बाबर पर काफी सवाल उठने लगे हैं। खुद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। पिछले काफी समय से पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद लाइव टीवी शो के दौरान बाबर पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक बार फिर से शहजाद ने बाबर पर अपनी भड़ास निकाली है।

‘बाबर को पाकिस्तान से मांगनी चाहिए माफी’

पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो न्यूज पर बोलते हुए अहमद शहजाद ने कहा कि मैं मानता हूं कि 8 साल पहले अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकता है। लेकिन आपका स्ट्राइक रेट 112 और औसत 26 का है। पावरप्ले में आप छक्का नहीं लगा पा रहे हैं। आपके आंकड़े बेहद खराब है लेकिन आप तो किंग है वो भी धोखेबाज। आपकों पाकिस्तान को बेवकूफ बनाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। दरअसल लाइव टीवी शो के दौरान अहमद शहजाद और बाबर आजम के टी20 आंकड़े भी दिखाए जा रहे थे जिसको लेकर ही शहजाद ने बाबर पर अपनी भड़ास निकाली।

पाकिस्तान पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी एक बार फिर से बाबर आजम के हाथों में है। इस टूर्नामेंट में टीम ने अपने खराब प्रदर्शन से फैंस को काफी निराश किया है। अभी तक पाकिस्तान की टीम महज एक ही मैच जीत पाई है। पाकिस्तान को 3 मैचों से एक में जीत मिली है।

पहले यूएसए और फिर भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद कनाडा के खिलाफ पाकिस्तान ने अपना पहला मैच जीता था। अब पाकिस्तान पर सुपर-8 से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान का अगला मैच आयरलैंड के साथ होना है अगर ये मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है या पाकिस्तान मैच हार जाती है तो वो विश्व कप से बाहर हो जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ