T20 World Cup 2024 Team India: विश्व कप में टीम इंडिया को अपना आखिरी लीग मुकाबला कनाडा के साथ फ्लोरिडा में खेलना है। टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन सुपर-8 से पहले अपनी तैयारियों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए रोहित एंड कंपनी के लिए हर मैच बेहद खास है। वहीं अब कनाडा के साथ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द हो गया है।
फ्लोरिडा में बिगड़ा मौसम
दरअसल पिछले कई दिनों से फ्लोरिडा का मौसम काफी ज्यादा बिगड़ा हुआ है। फ्लोरिडा में लगातार बारिश और आंधी चल रही है। जिसके चलते ही टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया है। वहीं अब खराब मौसम का साया भारत और कनाडा के मैच पर भी मंडराने लगा है। भारत और कनाडा के बीच ये मैच 15 जून को फ्लोरिडा में खेला जाना है। वहीं अगले 2 दिनों को और लेकर मौसम विभाग ने बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
टीम इंडिया तैयारियों को लग सकता है झटका
सुपर-8 में टीम इंडिया के मुकाबले किस-किस टीम से होंगे ये लगभग कंफर्म हो चुका है। टीम इंडिया सुपर-8 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश से भी खेल सकती है। ऐसे में रोहित एंड कंपनी अपनी तैयारियों को पूरा पुख्ता करके सुपर-8 में जाना चाहेगी।
ऐसे में टीम इंडिया के लिए हर एक अभ्यास सत्र और हर एक मैच काफी अहम हो जाता है। लेकिन अब टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द हो चुका है, ऐसे में अगर कनाडा के साथ होने वाला मैच भी रद्द हो जाता है तो सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की तैयारियों को बड़ा झटका लग सकता है।