हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WI vs ENG: शेफर्ड ने लुटाए एक ओवर में 30 रन, जानें सबसे ज्यादा किसकी हुई कुटाई

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कई कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। 2007 के वर्ल्ड कप में युवराज सिंह के 6 छक्के तो हर किसी को याद हैं। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे मंहगा ओवर था। इस रिकॉर्ड की बराबरी मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के गेंदबाज ने की है। जिन्होंने 1 ही ओवर में 36 रन लुटाए हैं। अब इस क्रम में एक नाम वेस्टइंडीज के गेंदबाज का भी जुड़ गया है।

विज्ञापन
Romario Shepherd

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रिकॉर्डों की झड़ी लग रही है। टूर्नामेंट में अब सुपर-8 के दौर का आगाज हो चुका है। सुपर-8 का दूसरा मैच आज इंग्लैंड और मेजबान वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली है। इंग्लैंड की टीम ने 17.3 ओवर में ही 181 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड की खूब कुटाई हुई है। वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर डालने वाले दुनिया के छठवें गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: सुपर-8 में इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

कैसे आए 30 रन

वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड टीम की ओर से 16वां ओवर लेकर आए थे। इंग्लैंड को 30 गेंदों पर 40 की दरकार थी। स्ट्राइक पर इंग्लैंड के बल्लेबाज फिलिप साल्ट थे, जो 37 गेंदों पर 49 रन बनाकर खेल रहे थे। शेफर्ड की पहली गेंद पर साल्ट ने चौका मारा और अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर की दूसरी गेंद पर साल्ट ने छक्का जड़ दिया। इसकी अगली गेंद पर साल्ट ने फिर से बाउंड्री लगाई। ओवर की चौथी गेंद पर साल्ट ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा और अगली गेंद पर स्क्वायर लेग पर पुल शॉट खेलकर छक्का मारा। ओवर की 5 गेंदों पर 26 रन आ चुके थे। ओवर की अंतिम गेंद पर साल्ट ने फुलटॉस गेंद को भी मिडऑफ के ऊपर से चौका मारा और पूरे ओवर में कुल 30 रन बटोर लिए।

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: अफगानिस्तान के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं चुनौती, रहना होगा सावधान

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे मंहगा ओवर

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे महंगा ओवर इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज है। उन्हें भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने 2007 के वर्ल्ड कप में 6 छक्का जड़ा था। युवराज सिंह ने इस ओवर में 36 रन जुटाए थे। इस रिकॉर्ड की बराबरी मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने की। अजमतुल्लाह उमरजई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वर्ल्ड कप में 1 ओवर में 36 रन लुटाए थे। वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमरियो शेफर्ड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे महंगा ओवर करने वाले छठवें गेंदबाज हैं। देखें सबसे महंगे ओवर की लिस्ट –

1. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – भारत – 2007 – 36 रन
2. अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान) – वेस्टइंडीज – 2024 – 36 रन
3. जेरेमी गॉर्डन (कनाडा) – अमेरिका – 2024 – 33 रन
4. इजतुल्लाह दौलतजाई (अफगानिस्तान) – इंग्लैंड – 2012 – 32 रन
5. बिलावल भट्टी (पाकिस्तान) – ऑस्ट्रेलिया – 2014 – 30 रन
6. रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज) – इंग्लैंड – 2024 – 30 रन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, नेट्स में दिखा चैंपियन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें