T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 के मुकाबलों का आगाज हो चुका है। पहले मैच में USA ने साउथ अफ्रीका को कड़ी चुनौती देकर साबित कर दिया है कि सुपर-8 के मुकाबले आसान नहीं होने वाले हैं। सुपर-8 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) अफगानिस्तान से खेला जाएगा। भारतीय टीम अफगानिस्तान से टी20 मैचों में कभी भी नहीं हारी है, लेकिन टीम ने भारत को चुनौती जरूर दी है। दोनों के बीच खेला गया पिछला मुकाबला धड़कनों को थाम देने वाला था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, नेट्स में दिखा चैंपियन
कब हुआ था पिछला मैच
भारत और अफगानिस्तान के बीच पिछला टी20 मैच इसी साल जनवरी में खेला गया था। 3 मैचों की टी20 सीरीज भारत ने जीती थी। सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में अफगानिस्तान ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ था।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से, जानें T20I में किसका पलड़ा है भारी
किसने जीता मैच
इस मैच को भारतीय टीम ने जीता था। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर बनाया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में भारत ने 11 रन बनाए। जिसके जवाब में अफगानिस्तान महज 1 रन बना पाया था। भारत ने ये मैच सुपर ओवर में 10 रन से जीता था।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, नेट्स में दिखा चैंपियन
कैसा था भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर बल्लेबाज के रूप में 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन की पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में भी 3 गेंद पर 11 रन बनाए थे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। रोहित शर्मा के अलावा इस मैच में रिंकू सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रन की लाजवाब पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में विराट कोहली 0 और शिवम दुबे 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। गेंदबाजों की बात की जाए तो वाशिंगटन सुंदर ने 3 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट हासिल किए थे।
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने इस मैच में भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी थी। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 50-50 रन बनाए थे। इसके बाद गुलाबदीन नायब ने 55 रन की नाबाद और मोहम्मद नबी ने 16 गेंदों पर 34 रन की पारी खेलकर टीम को 212 रन के स्कोर तक पहुंचाया था। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान नहीं खेले थे।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines