T20 World Cup 2024: सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से, जानें T20I में किसका पलड़ा है भारी

IND vs AFG: सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। अफगानिस्तान न्यूजीलैंड जैसी टीम को हराकर सुपर 8 में आई है। ऐसे में टीम इंडिया को अफगानिस्तान से सतर्क रहने की जरूरत है।

Munawar Faruqui (29)

IND vs AFG, Head to Head in T20Is: भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 राउंड में भिंड़त होने जा रही है। ये मैच बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर होगा। टूर्नामेंट में अभी तक भारत को किसी भी मैच में हार का सामना करना नहीं करना पड़ा है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। अगर अफगानिस्तान की बात करे तो उन्होंने तीन मैचों में जीत मिली हैं, जबकि एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

चौथी बार होगी दोनों देशों के बीच टक्कर

विज्ञापन

टी 20 वर्ल्ड कप में इससे पहले तीन बार भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच हो चुका है। भारत ने इन तीनों में मैचों में जीत हासिल की है। इस बार चौथी बार दोनों देशों के बीच मैच हो रहा है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 2010 टी20 विश्व कप में भी मैच हुआ था। इस मैच में भी टीम इंडिया को जीत मिली थी।

आंकड़ों में हैं भारत का पलड़ा भारी

विज्ञापन

टी 20 फॉर्मेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच 8 मैच हुए हैं। इसमें से सात मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। जबकि एक मैच का कोई भी परिणाम नहीं निकला था। भारत में टी 20 सीरीज के दौरान भी अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

अफगानिस्तान से सतर्क रहने की जरूरत

ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने न्यूजीलैंड को भी मात दी थी। इसके अलावा टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को CPL में खेलने का भी अनुभव है। ऐसे में टीम इंडिया को अफगानिस्तान टीम से सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ