T20 WC 2024: सेमीफाइनल में इन 4 टीमों की जगह लगभग पक्की, बाकी 4 पर मंडराया खतरा

T20 World Cup 2024 Super 8: सुपर-8 में अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैं। चार मैचों के बाद इन 4 टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है जबकि चार टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 Super 8: टी20 विश्व कप में सुपर-8 के मैचों का रोमांच बढ़ता जा रहा है। सुपर-8 की सभी आठ टीमें अभी तक अपने-अपने 1-1 मैच खेल चुकी है। सुपर-8 में सभी टीमों को 3-3 मैच खेलने हैं लेकिन एक-एक मैच के बाद से ही अब सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिखाई दे रही है। अब चार टीमों पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, जबकि इन चार टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में जा सकती है ये 4 टीम

सुपर-8 में सभी 8 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम है, जबकि दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और यूएसए की टीम शामिल है। इन सभी टीमों में से भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी है। इन सभी टीमों का नेट रनरेट भी काफी अच्छा है। अब इन टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

ये 4 टीम हो सकती है बाहर

सुपर-8 में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और यूएसए की टीमें अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं और इन सभी टीमों का नेट रनरेट भी काफी खराब हो गया है। इसके अलावा इन सभी टीमों के अगले मैच अपने से मजबूत टीमों के साथ है, ऐसे में इन टीमों के सामने जीत हासिल करने की काफी बड़ा चुनौती होगी। सुपर-8 के मैचों के बाद इन 8 टीमों में से 4 टीमें ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ