T20 WC 2024: 'सिराज भाई खाना खा रहे हैं..' प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव का मजेदार जवाब; देखें Video

T20 World Cup 2024 IND vs AFG: भारत ने सुपर-8 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेली थी। वहीं मैच के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकमार यादव ने मोहम्मद सिराज को लेकर कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

suryakumar yadav

suryakumar yadav

T20 World Cup 2024 IND vs AFG: टी20 विश्व कप में 20 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया को 47 रनों से जीत लिया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सूर्यकुमार यादव से मोहम्मद सिराज का नाम लेकर सवाल पूछा। जिसके बाद सूर्यकुमार ने ऐसा जवाब दिया की कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

SKY ने दिया मजेदार जवाब

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव को एक पत्रकार ने गलती से सिराज कह दिया था। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने जवाब देते हुए कहा कि सिराज तो नहीं है यार…सिराज भाई तो खाना खा रहे हैं। सूर्यकुमार का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे।

विज्ञापन

जिसके बाद ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद सिराज को बाहर रखा गया था। उनकी जगह टीम में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल किया गया था। जिन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

भारत ने जीत के साथ सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाया कदम

इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान सूर्या ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते सूर्याकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 134 रन ही बना सकी थी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ