T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। इस बार इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज के पास है। विश्व कप के लिए जल्द ही सभी देश अपनी-अपनी टामों का ऐलान कर सकते हैं। वहीं अब फैंस की नजरें भी सभी टीमों के स्क्वाड पर टिकी है। वहीं इससे पहले एक टीम को नया हेड कोच मिल चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं यूएसए टीम की। टी20 विश्व कप 2024 से पहले इस टीम को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर के रूप में नया हेड कोच मिला है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ अब टी20 विश्व कप 2024 से पहले यूएसए टीम के हेड कोच बन गए हैं। अब स्टुअर्ट लॉ अगले महीने से होने वाली यूएसए और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज में कोचिंग करते हुए दिखाई देंगे। स्टुअर्ट लॉ को कोचिंग का काफी ज्यादा अनुभव है। श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ लॉ ने काम किया है।
यूएसए क्रिकेट टीम का हेड बनने के बाद स्टुअर्ट लॉ ने बताया कि मेरे लिए यूएसए क्रिकेट में शामिल होना अच्छा अवसर है। हम इस टीम के साथ बहुत काम करेंगे जिससे आगे चलकर ये एक मजबूत टीम बन सके। इसकी शुरुआत हम बांग्लादेश के साथ होने वाली टी20 सीरीज से करने वाले हैं। जिसके बाद हमारी नजरें आगामी टी20 विश्व कप 2024 पर होगी।
स्टुअर्ट लॉ के यूएसए क्रिकेट टीम के हेड कोच बनने के बाद यूएसए क्रिकेट के चेयरपर्सन वेणु पिसिके ने कहा कि स्टुअर्ट लॉ के पास काफी ज्यादा अनुभव है। वे टीम में काफी ज्यादा आत्मविश्वास भरेंगे। जिससे टीम सफलता हासिल करेगी। वे काफी अच्छे कोच हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई टीमों को सफलता तक पहुंचाया है। अब उनके यूएसए क्रिकेट में शामिल होने के बाद टीम को काफी ज्यादा मदद मिलेगी।
टी20 विश्व कप 2024 में यूएसए के मैच
6 जून पाकिस्तान
12 जून भारत
14 जून आयरलैंड
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारत को मिला विश्व कप जिताने वाला फिनिशर, IPL में कर रहा गेंदबाजों की कुटाई
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या खत्म हो गई विकेटकीपर की रेस? अब ये दिग्गज खेल सकता है विश्व कप
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ये अनकैप्ड खिलाड़ी कराएगा मोहम्मद सिराज की छुट्टी, IPL में मचा रहा धमाल
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
8 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
12 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
33 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines