T20 World Cup 2024: सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ रहे ये 3 खिलाड़ी, IPL 2024 में शर्मनाक रहा प्रदर्शन

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए जल्द भारतीय टीम को ऐलान होगा। इस महीने के आखिरी में विश्व के लिए भारतीय टीम चुनी जा सकती है।

Three concerns for India ahead of T20 World Cup squad selection Suryakumar Yadav Mohammed Siraj Hardik Pandya

IPL 2024 के दौरान ही होगा टीम इंडिया का ऐलान। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए जल्द भारतीय टीम को ऐलान होगा। इस महीने के आखिरी में विश्व के लिए भारतीय टीम चुनी जा सकती है। सिलेक्टर्स की IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर पूरी नजर है। हालांकि, 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी खराब फॉर्म ने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। इन खिलाड़ियों की जगह विश्व कप स्क्वॉड में लगभग तय मानी जा रही थी। इनमें भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का IPL 2024 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 6 मुकाबलों में अब तक 26.20 की औसत और 145.55 की स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सर्वाधिक 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 3 विकेट ही चटका पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 मुकाबलों में गेंदबाजी भी नहीं की। हार्दिक की विश्व कप स्क्वॉड में जगह लगभग तय मानी जा रही है। अगर उनका खराब प्रदर्शन जारी रहता है तो सिलेक्टर्स शिवम दुबे के नाम पर भी विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

चोट के कारण सूर्यकुमार यादव IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के पहले 3 मुकाबले नहीं खेल पाए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चौथे मैच में उनकी वापसी हुई। हालांकि, इस मैच में वह बुरी तरह फेल हुए और खाता तक नहीं खोल पाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सूर्या ने शानदार वापसी की और 52 रनों की धुंआधार पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में स्काई एक बार फिर डक का शिकार हुए। ऐसे में विश्व कप के लिए 4 नंबर पर रियान पराग अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। रियान इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं।

मोहम्मद सिराज

टी20 विश्व कप 2024 के लिए जसप्रीत बुमराह के जोड़ीदार मोहम्मद सिराज IPL 2024 में फीके नजर आए हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मुकाबलों में सिर्फ 4 सफलताएं ही प्राप्त की हैं। इस दौरान सिराज काफी महंगे भी रहे हैं। ऐसे में टी20 विश्व कप 2024 के लिए सिलेक्टर मयंक यादव या फिर अर्शदीप सिंह पर भरोसा जता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ