T20 WC 2024: क्या खत्म हो गई विकेटकीपर की रेस? अब ये दिग्गज खेल सकता है विश्व कप

T20 World Cup 2024 Team India Squad: भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी जगह बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों में रेस लगी हुई है। लेकिन अब माना जा रहा है कि एक घातक खिलाड़ी ने इस रेस को खत्म कर दिया है। ये घातक खिलाड़ी विश्व कप खेलने के लिए सबसे मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।

T20 World Cup 2024 Dinesh Karthik may Team India squad BCCI IPL 2024 RCB

टीम इंडिया।

T20 World Cup 2024 Team India Squad: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर टीम सिलेक्टर की नजर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई है। आईपीएल में खेले जाने वाले हर मुकाबले के बाद टीम सिलेक्टर की परेशानी पढ़ रही होगी। प्रत्येक मैच में भारत का कोई न कोई स्टार खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चार चांद लगा रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले  ईशान किशन और दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत की प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर जगह मिल जाएगी। लेकिन अब एक दिग्गज खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से इस कदर तहलका मचाया है कि विकेटकीपर्स के बीच जारी रेस को ही लगभग खत्म कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहा है बल्लेबाज

भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन के दम पर विश्व कप खेलने के लिए सबसे मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब विश्व कप स्क्वॉड में ऋषभ पंत, ईशान किशन या फिर संजू सैमसन को नहीं, बल्कि इस घातक खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक है। कार्तिक इस सीजन कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, वह सचमुच लाजवाब है। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 35 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के भी निकले हैं। कार्तिक ने इस सीजन अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं। इन 7 मैचों में उनके बल्ले से 226 रन निकले हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं।

विज्ञापन

ईशान और पंत के प्रदर्शन पड़े फीके

दिनेश कार्तिक के इस फॉर्म को देखकर ऐसा लग रहा है कि टीम सेलेक्टर दिनेश कार्तिक को टीम का हिस्सा जरूर बनाएंगे। वैसे तो ऋषभ पंत और ईशान किशन के बल्ले से भी काफी रन निकल रहे हैं। ईशान ने इस सीजन खेले गए अभी तक के 6 मुकाबले में 178 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी इस सीजन खेले गए कुल 6 मैचों में 157 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बनाए हैं। इसमें गौर करने वाली बात है कि ईशान और पंत दोनों ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, फिर भी दोनों के बल्ले से 200 से भी कम रन निकले हैं। दूसरी ओर दिनेश कार्तिक छठे या फिर सातवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, बावजूद इसके कार्तिक ने 226 रन बनाए हैं। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि कार्तिक को विश्व कप के स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जरूर शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ