हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंचा साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड के लिए करो या मरो के हालात

T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के एक और ज्यादा करीब पहुंच गई है। वहीं, इंग्लैंड को अब अपने अगले मैच को जीतना होगा।

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सेंट लूसिया में सुपर 8 का मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हरा दिया है। ये साउथ अफ्रीका की सुपर 8 में दूसरी जीत है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी और ज्यादा मजबूत कर ली है।

सेमीफाइनल के करीब पहुंची साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रन से हारा दिया है। ये सुपर 8 स्टेज में उनकी दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका के अंक हो गए है। उनका रन रेट भी +0।625 है। उनका अब अगला मैच वेस्ट इंडीज से होना है। ऐसे में अगर वो मैच भी साउथ अफ्रीका जीत जाती है तो वो आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। इसके अलावा इस मैच में हार के बाद इंग्लैंड पर काफी ज्यादा असर पड़ा है। उन्हें अब अगले मैच में जीत हासिल करनी होगी। इस मैच में हार के बाद भी इंग्लैंड का नेट रन ज्यादा कम नहीं हुआ है। ऐसे में वो USA के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकते हैं।

विज्ञापन

 

इंग्लैंड को करना पड़ा हार का सामना

164 रन के स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 53 और लिविंगस्टोन ने 33 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कगिसो रबाडा ने भी 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

 

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए डी कॉक 65 और मिलर ने 43 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर 40 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: भारतीय टीम ने पहली बार बटोरी ये उपलब्धि, जानकर आप भी देंगे शाबाशी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: BCCI ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम का खास वीडियो, ये खिलाड़ी बना बेस्ट फील्डर

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola