T20 World Cup 2024

Video: अफगानिस्तान जीता तो भारत या ऑस्ट्रेलिया किसका कटेगा पत्ता? जान लें समीकरण

T20 World Cup 2024 में सेमीफाइल की जंग रोचक होती चली जा रही है। अब तक सिर्फ इंग्लैंड की टीम ने ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है, जबकि USA सुपर-8 से बाहर हो चुका है। वहीं, भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ जारी है।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल की जंग का रोमांच बढ़ता जा रहा है। अब तक सिर्फ इंग्लैंड को सेमीफाइनल  का टिकट मिला है। जबकि USA सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। अब भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की लड़ाई हो रही है। इस बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) मैच खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए फिर बची ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच नेट रन रेट की लड़ाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अगर भारत ये मैच हार जाता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीमों को और भी गुणा-गणित करना होगा। नेट रन रेट के आधार पर टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी। भारत ये मैच जीतता है तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा, लेकिन भारत अगर ऑस्ट्रेलिया से मैच हार जाता है तो भारत को भी टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है। भारत और अफगानिस्तान की जीत-हार के आधार पर कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इसके समीकरण को वीडियो में समझा जा सकता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ