T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच जल्द ही बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। वहीं आईपीएल में भारतीय खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन करके टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं बीसीसीआई सेलेक्टर्स के लिए भी इस बार टीम इंडिया का 15 सदस्य स्क्वाड चुनना काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
आईपीएल से पहले टीम इंडिया विकेटकीपर्स की तलाश कर रही थी ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद से टीम इंडिया के लिए कई खिलाड़ियों ने विकेटकीपिंग की थी, लेकिन अब आईपीएल में टीम इंडिया को कई विकेटकीपर्स बल्लेबाज मिल गए हैं जो बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं टी20 विश्व कप 2024 से पहले अब एक विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान का साथ मिला है। पूर्व कप्तान ने विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी को खास संदेश दिया है।
ये खिलाड़ी बना पंत, ईशान और संजू के लिए खतरा
आईपीएल 2024 में संजू सैमसन, ईशान किशन, ऋषभ पंत और केएल राहुल कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। टी20 विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरें भी इन विकेटकीपर्स बल्लेबाज पर टिकी हैं। वहीं अब केएल राहुल के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने खास संदेश भेजा है।
सौरव गांगुली ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा कि मैनें राहुल को हमेशा कहा है कि क्रीज पर जाओ और बिना डरे खेलो, बस जाओ और हिट करो। आपके पास लंबी बल्लेबाजी है अगर विकेट गिरते भी है तो आप नियंत्र कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में बिना किसी डर के खेलना बेहद जरुरी है।
विश्व कप के लिए रेस में ये सभी विकेटकीपर बल्लेबाज
रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई 27 या 28 अप्रैल को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। इस बार सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण सेलेक्टर्स के लिए विकेटकीपर्स को चुनना है। टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए ऋषभ पंत के इस बार काफी ज्यादा चांस माने जा रहे हैं।
चोट के बाद आईपीएल 2024 में पंत ने शानदार कमबैक किया है। बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक में पंत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पंत को टी20 विश्व कप में खिलाने का समर्थन कई पूर्व क्रिकेटर भी कर चुके हैं। इसके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन भी कमाल की फॉर्म में हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी की स्मार्ट चाल, बच गए कप्तान रुतुराज गायकवाड़; दूसरी बार मिलती सजा
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 में जाएगी 3 भारतीय टीम, पूर्व दिग्गज के ट्वीट से उठा सवाल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: अंपायरिंग पर फिर उठे सवाल, जडेजा की नो बॉल पर भड़के फैंस
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines