IND Vs BAN: वार्मअप मैच में स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, ओपनिंग मैच से हो सकता बाहर

T20 World Cup 2024 IND Vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वार्मअप मैच में टीम का स्टार गेंदबाज चोटिल हो गया। जिसके बाद इस खिलाड़ी के हाथ में 6 टांके लगे और अब इस खिलाड़ी के ओपनिंग मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है।

t20 world cup 2024 ind vs ban

t20 world cup 2024 ind vs ban

T20 World Cup 2024 IND Vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 1 जून को वार्मअप मैच खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 60 रनों से जीत लिया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रन बनाए थे। भारत की तरफ से ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने कमाल की पारियां खेली थी। वहीं इस मैच में बांग्लादेश का एक खिलाड़ी चोटिल हो गया। जिसके बाद इस खिलाड़ी के ओपनिंग मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन

बांग्लादेशी गेंदबाज के हाथ में आए 6 टांके

बांग्लादेश टीम जब गेंदबाजी कर रहे थे तो टीम के तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम को चोट लग गई थी। शोरफुल को ये चोट पारी के आखिरी ओवर के दौरान लगी। दरअसल आखिरी में हार्दिक पांड्या के सामने शोरफुल गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में हार्दिक ने एक गेंद पर काफी तेज शॉट खेला जिस पर शोरफुल का बायां हाथ लगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

चोट इतनी गहरी थी कि शोरफुल को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। वहीं अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार शोरफुल के हाथ में 6 टांके आए है और ओपनिंग मैच में उनका खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। जिससे टीम की टेंशन बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

बांग्लादेश टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 जून से करने जा रही है। बांग्लादेश का पहला मैच श्रीलंका के साथ होगा। वार्मअप मैच की बात कर तो बांग्लादेश का प्रदर्शन काफी खराब रहा। गेंदबाज से लेकर बल्लेबाज तक वार्मअप मैच में फ्लॉप साबित हुए। भारत द्वारा दिए गए 183 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई थी। इस मैच में बांग्लादेश के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ