T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। फिलहाल टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल 2024 में अपना दमखम दिखा रहे हैं। वहीं जो खिलाड़ी इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरें भी ऐसे खिलाड़ियों पर बनी हुई हैं।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं। वहीं अब एक खिलाड़ी है जो इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहा है। जिसका टी20 विश्व कप में खेलना तय माना जा रहा है।
सीएसके का धाकड़ खिलाड़ी खेलेगा विश्व कप
सीएसके के ऑलराउंडर शिवम दुबे इस सीजन काफी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं। हर मैच शिवम टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं। हालांकि अभी तक दुबे को आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया है। लेकिन अब शिवम की टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह लगभग तय मानी जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीएसके को अभी तक शिवम दुबे से गेंदबाजी कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी है लेकिन दुबे नेट्स पर लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि और ज्यादा अच्छा होता अगर उन्होंने मुश्किल समय में गेंदबाजी की होती। लेकिन उनकी गेंदबाजी क्षमताओं पर कोई संदेह नहीं है।
आईपीएल 2024 में शिवम दुबे का प्रदर्शन
शिवम दुबे इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। अभी तक खेले गए 8 मैचों में शिवम ने 169 के स्ट्राइक रेट से 311 रन बना दिए हैं। इस दौरान शिवम के बल्ले से 23 चौके और 22 छक्के निकल चुके हैं। इस सीजन अभी तक शिवम सीएसके की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फैंस के लिए खुशखबरी, RCB अब ऐसे प्लेऑफ में पहुंचेगी; जानें पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें:- ‘अबे यार ये दिन देखना बाकी था…’ वेस्टइंडीज टीम का नेपाल में बना मजाक, Viral Video
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, पूर्व कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान
संबंधित खबरें
छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
47 mins agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
1 hr agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
2 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
3 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
5 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
6 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines