हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: Who...कहने के बाद शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग पर और क्या कहा? जानें पूरी सच्चाई

Shakib Al Hasan Virender Sehwag: बांग्लादेश के बल्लेबाज शाकिब अल हसन का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें वह वीरेंद्र सहवाग के बारे में पूछे गए सवाल पर कौन? पूछते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shakib Al Hasan Virender Sehwag

Shakib Al Hasan Virender Sehwag: टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम सुपर-8 में क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गई है। नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने 25 रन से जीत दर्ज की। जिसमें शाकिब अल हसन की 64 रन की नाबाद पारी शामिल रही। शाकिब को इससे पहले अपने प्रदर्शन पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। जिस पर पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने सवाल उठाए थे। इस बीच बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बारे में पूछे गए सवाल पर Who? कहते नजर आ रहे हैं। इस बयान के बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या शाकिब ने घमंड में सहवाग के बारे में पूछा, क्या उन्होंने सहवाग के बयान पर पलटवार करने की कोशिश की? आइए आपको बताते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी सच्चाई क्या है…

शाकिब के बयान का एक हिस्सा वायरल

दरअसल, शाकिब से बांग्ला में एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि सहवाग ने आपके बारे में कुछ सवाल उठाए हैं। इस पर शाकिब ने उन्हें बीच में टोकते हुए पूछा- Who? शाकिब की प्रेस कॉन्फ्रेंस का यही हिस्सा वायरल हो रहा है। जिस पर हंगामा मचा हुआ है। इसके आगे क्या बात हुई, हम आपको बताने की कोशिश करते हैं। दरअसल, शाकिब ने जब पूछा कि कौन? तो हो सकता है कि उन्होंने सहवाग का नाम ठीक से न सुना हो।

सवाल उठने लाजिमी

फिर जब रिपोर्टर ने वीरेंद्र सहवाग कहकर इसे दोहराया तो शाकिब ने सवाल पूरा सुना। इसके बाद उन्होंने कहा कि सभी का अपना-अपना ओपिनियन होता है। बल्लेबाज का काम बल्लेबाजी करना, गेंदबाज का काम गेंदबाजी करना और फील्डर का काम फील्डिंग कर टीम के लिए कॉन्ट्रीब्यूट करना है। प्लेयर का काम परफॉर्म करके हर सवाल का जवाब देना है। प्लेयर का टीम में इम्पॉर्टेंस उसकी परफॉर्मेंस से होता है। जब वो नहीं होता है तो सवाल उठने लाजिमी हैं। ये गलत नहीं है। शाकिब के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को ट्रोल करने की कोशिश नहीं की, बल्कि उन्होंने आलोचना को सकारात्मक लिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है बांग्लादेश, बन रहा ये समीकरण

सहवाग ने शाकिब के बारे में क्या कहा था? 

सहवाग ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले शाकिब के खराब प्रदर्शन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि शाकिब का संन्यास लेने का समय बहुत पहले ही आ चुका था। आप सीनियर खिलाड़ी रह चुके हैं। आपको अपने आंकड़ों को देखकर शर्म महसूस होनी चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सुपर-8 में इस टीम से हो सकता है दूसरा मैच, सामने आया अनोखा समीकरण

ये भी पढ़ें:- BAN vs NED: बांग्लादेश की जीत ने बदल दिया समीकरण, वर्ल्ड चैंपियन का पत्ता साफ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में होगा एक और बदलाव? रोहित शर्मा से मिली सहमति 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola