T20 WC 2024: बारिश के चलते सेमीफाइनल होते हैं रद्द, तो किन टीमों को होगा फायदा; समझें समीकरण

T20 World Cup 2024 Semi Final: टी20 विश्व कप में 27 जून को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर बारिश के चलते सेमीफाइनल रद्द होते हैं तो किन टीमों को फायदा होगा।

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 Semi Final: टी20 विश्व कप का अब आखिरी चरण चल रहा है। 27 जून को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना होगा। वहीं इन दोनों सेमीफाइनल मैचों को लेकर फैंस के मन में सवाल चल रहा है कि अगर बारिश के चलते सेमीफाइनल रद्द हो जाते हैं तो फिर कौन सी टीमों को फायदा मिलेगा और कौनसी टीमें फाइनल में जाएगी।

बारिश आईं तो किसको होगा फायदा?

विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। फिलहाल साउथ अफ्रीका ग्रुप-2 में पहले नंबर और अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि अगर बारिश के चलते मैच रद्द कर दिया जाता है तो इन दोनों टीमों में से कौनसी टीम फाइनल में जगह बना पाएगी।

विज्ञापन

आईसीसी के नियमानुसार अगर सेमीफाइनल मैच के दौरान बारिश आ जाती है और मैच को रद्द कर दिया जाता है तो फिर अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में जगह पक्की कर लेगी। जबकि ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी। यहीं स्थिति भारत और अफगानिस्तान के मैच पर लागू होती है। बारिश के चलते अगर सेमीफाइनल रद्द हुआ तो टीम इंडिया सीधे फाइनल में प्रवेश कर लेगी, जबकि अफगानिस्तान विश्व कप से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

सेमीफाइनल की चार टीमें

ग्रुप-1: भारत, अफगानिस्तान
ग्रुप-2: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड

विज्ञापन

किस टीम ने किसको हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

बीते दिन रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अफगानिस्तान की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश बाहर हो गई थी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया था तो वहीं इंग्लैंड ने यूएसए को हराकर जगह बनाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ