T20 WC 2024: सेमीफाइनल में 3 टीमें कन्फर्म, 1 जगह के लिए 3 में छिड़ी जंग

T20 World Cup 2024 Semi Final: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अब तीन टीमें पहुंच चुकी हैं। अभी भी एक टीम का पहुंचना बाकी है। जिसके लिए तीन टीमों के बीच जंग छिड़ी है। इन तीन टीमों में से एक टीम ही आगे जा पाएगी।

t20 world cup 2024

t20 world cup 2024

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 Semi Final: विश्व कप में 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली भारत पहली टीम बन गई है। अभी तक ग्रुप-1 से एक टीम को और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में से सेमीफाइनल में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांस अफगानिस्तान के माने जा रहे है।

इन 3 टीमों ने बनाई जगह

सेमीफाइनल में ग्रुप-2 से साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने जगह बनाई है। जबकि ग्रुप-1 से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। भारतीय टीम ने अपने आखिरी सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने यूएसए को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन

इन 3 टीमों में जंग जारी

सुपर-8 में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप में 4-4 टीमें थी। वहीं दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाली है। ग्रुप-2 से टॉप 2 टीमें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहुंच गई है। जबकि ग्रुप-1 से अभी तक एक ही टीम कन्फर्म हो पाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब ग्रुप-1 की 3 टीमों ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच जंग छिड़ी है। इन तीनों टीमों में से एक टीम ही आगे पहुंच पाएगी। इसको लेकर सभी की नजरें अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मैच पर टिकी है। इस मैच के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस सबसे ज्यादा माने जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ