T20 World Cup 2024: टी20 विश्व के बीच अब नेपाल टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हुई है। जी हां हम बात कर रहे नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने की। जो वीजा नहीं मिलने के चलते अमेरिका में टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे, लेकिन अब संदीप वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले बाकी मैचों में टीम का हिस्सा होंगे। दो बार संदीप का वीजा रद्द कर दिया गया था। टीम मैनेजमेंट शुरुआत से ही उनको नेपाल टीम में रखना चाहता था।
रेप केस में सुनाई गई थी 8 साल की सजा
दरअसल नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने पर रेप का आरोप लगा था। जिसके बाद कोर्ट ने संदीप को 8 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में उनकी सजा की अपील रद्द कर दी गई। लेकिन उनको अमेरिका के लिए वीजा नहीं मिल पा रहा था। इसके चलते ही संदीप नेपाल के शुरुआती मैचों में खेल नहीं पाए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: PAK को सुपर-8 में ऐसे पहुंचा सकते हैं भारत और आयरलैंड, समझें नया समीकरण
विश्व कप खेलने को लेकर संदीप लामिछाने ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि विश्व कप में टीम के अंतिम दो मैच जो वेस्टइंडीज में होने वाले है उनके लिए मैं नेपाल राष्ट्रिय क्रिकेट टीम से जुड़ने जा रहा हूं। मैं फैंस के सपने को पूरा करने के लिए काफी उत्साहित हूं।
नेपाल क्रिकेट संघ के सचिव पारस खड़का ने कहा कि संदीप लामिछाने टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज रवाना होंगे। जहां वे नेपाल टीम के साथ जुड़ेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: क्या सिराज ने जानबूझकर मारी थी रिजवान को गेंद? Viral हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: हार के बाद फूट-फूट कर रोया पाकिस्तानी खिलाड़ी, रोहित ने कराया चुप; देखें खास तस्वीरें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
15 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
35 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
58 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines