
T20 WC 2024: PAK को सुपर-8 में ऐसे पहुंचा सकते हैं भारत और आयरलैंड, समझें नया समीकरण
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
T20 World Cup 2024 Super 8 Pakistan: टीम इंडिया से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम को सुपर-8 की रेस से बाहर माना जा रहा है। पाकिस्तान ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही बाबर की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन पाकिस्तान अभी भी पूरी तरह से बाहर नहीं हुआ है। सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अपने अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा टीम इंडिया और आयरलैंड भी पाक को सुपर-8 में पहुंचाने के लिए इस प्रकार मदद कर सकते हैं।
दरअसल प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल टीम इंडिया पहले और यूएसए दूसरे स्थान पर मौजूद है, दोनों ही टीमों के 2-2 अंक है। यूएसए के अगले दो मैच भारत और आयरलैंड के साथ है। ऐसे में अगर यूएसए दोनों टीमों के खिलाफ मैच हार जाती है और पाक अपने अगले दोनों मैच जीत जाता है तो वो सुपर-8 में पहुंच सकता है।
वीडियो में पूरी जानकारी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: