IND Vs PAK: हार के बाद फूट-फूट कर रोया पाकिस्तानी खिलाड़ी, रोहित ने कराया चुप; देखें खास तस्वीरें

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: पाकिस्तान को विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाक टीम का खिलाड़ी बीच मैदान रोने लगा, जिसको रोहित शर्मा ने चुप कराया था।

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: विश्व कप में पाकिस्तान को एक बार फिर से भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। एक समय मैच में लग रहा था कि पाकिस्तान टीम मैच को आसानी से जीत लेगी लेकिन टीम इंडिया के खतरनाक गेंदबाजी लाइनअप के सामने पाक बल्लेबाज धराशाही हो गए थे। जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर्स से मैच का नतीजा ही बदल दिया था। आखिरी ओवर में पाक टीम को जीतने के लिए 18 रन चाहिए थे लेकिन टीम 13 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

नसीम शाह ने की पूरी कोशिश

आखिरी ओवर टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह ने किया था। वहीं उनके सामने नसीम शाह बल्लेबाजी कर रहे थे। नसीम ओवर में दो अच्छे शॉट्स भी लगाए थे, जिसपर उनको 2 चौके भी मिले थे लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच हार के बाद नसीम शाह का दर्द छलका और वो बीच मैदान रोते हुए दिखाई दिए। जिसके टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा उनके पास जाते है और नसीम को चुप कराकर उनका हौंसला बढ़ाते हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 119 रन

इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 19 ओवरों में 119 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 113 रन ही बना पाई थी और टीम इंडिया ने मैच को 6 रन से जीत लिया। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे। बुमराह को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ