Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। कुछ समय पहले उन्हें टी-20 से ब्रेक दिया गया था। तब टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे। उस वक्त ये सुगबुगाहट भी तेज हो गई थी कि क्या अब हार्दिक पांड्या ही टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी करते नजर आएंगे।
इसके बाद आईपीएल आया और हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए। अब रोहित हार्दिक की कप्तानी में खेलते नजर आ रहे हैं, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक रोहित के उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। गुरुवार को जब रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि आप दोबारा कप्तान की भूमिका में होंगे? लंबे गैप के बाद ये कैसा अनुभव होगा?
मैंने कई कप्तानों के अंडर खेला है
इस सवाल के जवाब में रोहित ने कहा- ये सब जीवन का एक हिस्सा है। सबकुछ आपके अनुसार ही नहीं चलेगा। मेरी लाइफ में मैंने कई कप्तानों के अंडर खेला है। इसलिए ये सब मेरे लिए नया और अलग नहीं है। जो कुछ भी आपके लिए है, आपको उसके लिए जाना होगा। आपको एक खिलाड़ी के तौर पर वो सब करना होगा, जो टीम की जरूरत है। मैं पिछले एक महीने से यही करने की कोशिश कर रहा हूं। आपको बता दें कि रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए टी20 फॉर्मेट से ब्रेक लिया था। उस वक्त टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में थी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ये मैं वेस्ट इंडीज में बताऊंगा…रोहित शर्मा ने किस सवाल पर दिया ये जवाब
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह? अजीत अगरकर ने बताई वजह
मिडल ओवर्स में खुलकर खेलने वालों की जरूरत
इसी के साथ रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ और सवालों के भी जवाब दिए। रोहित ने कहा- हमने न्यूयॉर्क में कभी नहीं खेला है। हमने पिचों के हिसाब से प्लेइंग इलेवन और कॉम्बीनेशन तैयार करने पर बात की है। मिडल ओवर्स में हमें खुलकर खेलने वाले खिलाड़ी चाहिए थे। शिवम दुबे ये काम बखूबी कर सकते हैं। आईपीएल और उससे पहले भी वे काफी बेहतर कर रहे हैं। हालांकि अभी कोई गारंटी नहीं है कि क्या प्लेइंग इलेवन होगी। वहां जाकर इस पर फैसला लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन, इन 11 पर होगी नजरें
आईपीएल से पहले ही टीम सेलेक्शन
रोहित ने कहा- आईपीएल से पहले ही टीम सेलेक्शन पर चर्चा हो गई थी। इसका 70-80 प्रतिशत काम पहले ही हो चुका था। उसके बाद कुछ चेंज के लिए हमने जगह छोड़ी।
ये भी पढ़ें:- ICC Champion Trophy 2025 : भारत ने नहीं की हां, फिर भी पाकिस्तान ने तय किया टीम का वेन्यू
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूयॉर्क में मैदान के चारों तरफ बरसेंगे चौके-छक्के, पिच को लेकर क्यूरेटर का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines